Municipal Corporation Aligarh: दो वार्डाें में पार्षद पद पर आज होगा निर्णय Aligarh News

नगर निगम के दो वार्डों में अगला पार्षद कौन होगा( इसका निर्णय गुरुवार को होगा। प्रशासन ने मतगणना की तैयारी कर ली है। ईवीएम से मतदान के चलते मतगणना भी जल्दी हो जाएगी। चुनाव परिणामों पर सभी की नजर रहेगी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 06:08 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:08 AM (IST)
Municipal Corporation Aligarh:  दो वार्डाें में पार्षद पद पर आज होगा निर्णय Aligarh News
राजनैतिक दल के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
अलीगढ़, जेएनएन। नगर निगम के दो वार्डों में अगला पार्षद कौन होगा( इसका निर्णय गुरुवार को होगा। प्रशासन ने मतगणना की तैयारी कर ली है। ईवीएम से मतदान के चलते मतगणना भी जल्दी हो जाएगी। चुनाव परिणामों पर सभी की नजर रहेगी। खासकर राजनैतिक दल के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
  चुनाव परिणामों पर सभी की नजर
 पार्षद पद के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था। वार्ड 10 (सराय दीनदयाल) में 30.2 फीसद व वार्ड 50 (मौलाना अाजाद नगर) में 40.6 फीसद मतदान हुआ। वार्ड 10 से सपा प्रत्याशी गौरव कुमार, भाजपा प्रत्याशी राहुल चेतन और निर्दलीय प्रत्याशी राजू पासवान किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, वार्ड 50 से सपा प्रत्याशी कौशर जहां, भाजपा से नाजरीन, कांग्रेस से मनीषा बेगम, एआइएमआइएम से मीना बेगम हैं। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में नगमा, नूर बानो, शाबिया उर्फ शबाना और सलीमन बेगम भी कतार में हैं। दोनों वार्डों से कुल 11 प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ था। चुनाव परिणामों पर सभी की नजर रहेगी। खासकर राजनैतिक दल के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
chat bot
आपका साथी