Municipal Corporation Aligarh : मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे निगम कर्मी

कर्मचारियों की मांगें लंबित हैं इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी के विरोध में महासंघ के अध्यक्ष शशि मिश्रा व महामंत्री राकेश अग्निहोत्री ने एक दिवसीय कार्यबंदी का आव्हान किया था। प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को सौंपा है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:56 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:56 PM (IST)
Municipal Corporation Aligarh : मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे निगम कर्मी
र्मचारियों की मांगें लंबित हैं, इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

अलीगढ़, जेएनएन। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आव्हान पर अलीगढ़ इकाई ने गुरुवार को हड़ताल कर सेवाभवन में धरना दिया।हड़ताल के चलते कार्यालयों पर कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने 30 सूत्रीय मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को सौंपा है।

सेवा भवन पर धरना

अलीगढ़ नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के महामंत्री विजय गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों की मांगें लंबित हैं, इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी के विरोध में महासंघ के अध्यक्ष शशि मिश्रा व महामंत्री राकेश अग्निहोत्री ने एक दिवसीय कार्यबंदी का आव्हान किया था। अलीगढ़ इकाई के सभी पदाधिकारी सेवाभवन पर एकजुट हुए और धरना दिया। प्रमुख मांगों में वेतन विसंगतियों को दूर करना, प्रोन्नति, मृतक आश्रितों की नियुक्ति, पुरानी पेंशन बहाली, सफाई कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में तीन पदोन्नति, कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के लाभ दिलाने के अलावा अन्य मांगें भी रहीं। इन मांगों के संबंध में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि उनके ज्ञापन को प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया जाएगा। महामंत्री ने कहा कि मांगें नहीं मानी जातीं तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालाें में कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष रोबिंस कुमार, पूर्व अध्यक्ष संजय सक्सेना, भानु प्रताप, प्रशांत तिवारी, चक्रवर्ती दत्त शर्मा, चंद्रप्रकाश, देवेश पांडेय, प्रेमचंद शर्मा, लक्ष्मीकांत पाठक, राजपाल, प्रेम जोशी, राजकुमार बंसल, जितेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी