Municipal Corporation Aligarh : ठेका कर्मियों की भर्ती को लिए जा रहे ठेके, अफसर हैरान

नगर निगम में ठेका (आउटसोर्सिंग) सफाई कर्मचारियों की भर्ती होने से पहले ही ठेके उठ गए हैं। निगम अधिकारी भी हैरान हैं कि आखिर ये खेल चल कैसे रहा है। चर्चा है कि इस खेल के महारथियों ने भर्ती के नाम पर पहले ही रकम ऐंठ ली है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 02:43 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 02:43 PM (IST)
Municipal Corporation Aligarh : ठेका कर्मियों की भर्ती को लिए जा रहे ठेके, अफसर हैरान
चर्चा है कि इस खेल के महारथियों ने भर्ती के नाम पर पहले ही रकम ऐंठ ली है।

अलीगढ़, जेएनएन। नगर निगम में ठेका (आउटसोर्सिंग) सफाई कर्मचारियों की भर्ती होने से पहले ही ठेके उठ गए हैं। निगम अधिकारी भी हैरान हैं कि आखिर ये खेल चल कैसे रहा है। चर्चा है कि इस खेल के महारथियों ने भर्ती के नाम पर पहले ही रकम ऐंठ ली है। बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया है। अधिकारी भी पूरा खेल समझ रहे हैं। नगर निगम में भर्ती शुरू न होने की एक वजह यह भी है। भर्तियां निकली नहीं कि सभी अपनी-अपनी सूची लेकर आ जाएंगे। अधिकारियों पर ऊपर से प्रेशर डलवाया जाएगा। पूर्व में ऐसे ही कई भर्तियां हुई हैं।

यह है मामला

नगर निगम में ठेके पर सफाई कर्मचारी, सामान्य कर्मचारी, चालक, माली, कंप्यूटर आपरेटर आदि पदों पर नियुक्तियां शहरी आजीविका मिशन (सीएलसी) के जरिए होती हैं। नगर निगम की डिमांड पर सीएलसी द्वारा कर्मचारी मुहैया कराए जाते हैं। इसमें भी योग्यता परखने का नियम है। काम के हिसाब से याेग्यता परखी जाती है। साक्षात्कार, शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव आदि देखा जाता है। लेकिन, ऐसा होता नहीं है। बताते हैं कि नगर निगम से जो सूची सीएलसी को जाती है, उसे ही फाइनल कर नियुक्तियां कर ली जाती हैं। हालांकि, पिछले दो साल से बड़े पैमाने पर नियुक्ति नहीं हुई है। बीच-बीच में दो-चार भर्ती जरूर हुई थीं। पिछले साल आउटसोर्सिंग से लगे कर्मचारियों की योग्यता पर सवाल उठे थे। इस संबंध में जांच कराने की मांग भी की गई थी। लेकिन, तत्कालीन अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। नगर निगम सीमा में 19 गांव शामिल होने से सफाई कर्मचारियों की मांग बढ़ गई है। कर्मचारी नेता भी भर्ती करने का दबाव बनाए हुए हैं। लेकिन, निगम अधिकारी फिलहाल कोई फैसला नहीं ले पा रहे। शासन के निर्देश पर भर्ती की बात कही जा रही है।

chat bot
आपका साथी