नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव में नगर आयुक्‍त ने डाला वोट, दीं शुभकामनाएंं Aligarh News

नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव में नगर आयुक्‍त प्रेम रंजन सिंह ने वोट डाला। ऐसा पहली बार हुआ कि नगर आयुक्‍त ने वोट डाला है। नगर आयुक्‍त की इस कार्यप्रणाली से हर कोई कायल हो गया।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 04:00 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 04:00 PM (IST)
नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव में नगर आयुक्‍त ने डाला वोट, दीं शुभकामनाएंं Aligarh News
नगर आयुक्‍त की इस कार्यप्रणाली से हर कोई कायल हो गया।

अलीगढ़, जेएनएन। नगर निगम कर्मचारी कल्याण संघ के चुनाव में नगर आयुक्‍त प्रेम रंजन सिंह ने वोट डाला। ऐसा पहली बार हुआ कि नगर आयुक्‍त ने वोट डाला है। नगर आयुक्‍त की इस कार्यप्रणाली से हर कोई कायल हो गया। 

अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए ही लड़ा गया। विजयी प्रत्याशी 35 सदस्यों की अपनी कार्यकारिणी गठित करता है। 22 फरवरी को नामांकन हुआ था। अधिकारी, कर्मचारी मिलाकर कुल 408 वोटर हैं। अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष संजय सक्सेना भी पुन: किस्मत आजमा रहे हैं। हाकिम सिंह भी पक्के दावेदार माने जा रहे हैं। महामंत्री पद पर निवर्तमान महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल भी पुन: मैदान में हैं। नगर निगम ने चुनाव की तैयारी पूरी कर ली। गुरुवार सुबह से  ही मतदान हुआ। नगर निगम में पिछले तीन महीनों से चुनावी माहौल बना हुआ था।

पहले कड़ा रहा था मुकाबला 

अक्टूबर, 2018 में हुए चुनाव में अध्यक्ष व महामंत्री पद पर कांटे की टक्कर रही थी। अध्यक्ष पद के लिए चुने गए संजय सक्सेना को 173 वोट मिले थे। दूसरे स्थान पर रहे रोविंस कुमार को 145 वोट मिले। 93 वोटों के साथ चक्रवर्ती दत्त शर्मा तीसरे और शहजाद को 23 वोट मिले थे। वहीं, महामंत्री पद पर चुने गए मानवेंद्र सिंह बघेल को 192 वोट मिले थे। 141 वोट के साथ चंद्रभान शर्मा दूसरे स्थान पर रहे और तीसरे स्थान पर रहे विजय कुमार को 100 वोट मिले थे। इस बार संजय सक्सेना क्या कमाल दिखाते हैं यह मतदान के बाद ही पता चल सकेगा।

chat bot
आपका साथी