भाजपा की भाजपा की बैठक में मौजूद रहेंगे, सांसद और विधायक, ये हैं एजेंडा Aligarh News

कार्यसमिति में सूचीबद्ध कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे। सांसद सतीश गौतम विधायक एमएलसी महानगर की कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी उपस्थित रहेंगे। बैठक तीन सत्रों में संपन्न होगी। प्रथम उद्घाटन सत्र रहेगा जिससे डा. रजनीश त्यागी का संबोधन रहेगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:49 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:49 AM (IST)
भाजपा की भाजपा की बैठक में मौजूद रहेंगे, सांसद और विधायक, ये हैं एजेंडा Aligarh News
कार्यसमिति में सूचीबद्ध कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे। जिससे डा. रजनीश त्यागी का संबोधन रहेगा।

अलीगढ़, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी अलीगढ़ महानगर की कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को होगी। जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में सुबह 10.30 बजे से बैठक आयोजित की गई है। बैठक में बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद गुप्ता एवं जिला प्रभारी अलीगढ़ महानगर तथा डा. रजनीश त्यागी होंगे। चर्चा है कि बैठक में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी।

ये रहेंगे मौजूद

कार्यसमिति में सूचीबद्ध कार्यकर्ता सम्मिलित रहेंगे। सांसद सतीश गौतम, विधायक, एमएलसी, महानगर की कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी उपस्थित रहेंगे। बैठक तीन सत्रों में संपन्न होगी। प्रथम उद्घाटन सत्र रहेगा, जिससे डा. रजनीश त्यागी का संबोधन रहेगा। द्वितीय सत्र आगामी कार्यक्रम एवं चुनावी चर्चाएं एवं अभियानों की चर्चाएं रहेंगी, जिसमें महानगर के प्रभारी डा. प्रमोद गुप्ता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। समापन सत्र विधायक संजीव राजा रहेगा। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत करेंगे। महानगर उपाध्यक्ष यतीद्र बाई के को संयोजक एवं राहुल जैन को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

chat bot
आपका साथी