Ahoi Ashtami : संतान की सुख समृद्धि और लंबी आयु के लिए माताओं रखेंगी निर्जला व्रत Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। अहोई अष्टमी का पर्व गुरुवार को माताएं अपनी संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी। अहोई माता की पूजा करेंगी। रात में तारों को जल अर्पित करने के बाद जल ग्रहण करेंगी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 05:16 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:21 AM (IST)
Ahoi Ashtami : संतान की सुख समृद्धि और लंबी आयु के लिए माताओं रखेंगी निर्जला व्रत Aligarh news
वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  अहोई अष्टमी का पर्व गुरुवार को माताएं अपनी संतान की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखेंगी। दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी। अहोई माता की पूजा करेंगी। रात में तारों को जल अर्पित करने के बाद जल ग्रहण करेंगी।

दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगा अहाई अष्‍टमी

वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने बताया कि अहोई अष्टमी गुरुवार को दोपहर 12.49 बजे से शुरू हो रही है, जो 29 अक्टूबर को दोपहर 2.09 बजे तक रहेगी। पूजा का शुभ समय गुरुवार को शाम 5.38 बजे से प्रारंभ होगा। गुरुवार को सुबह 9.40 बजे से गुरु पुष्य नक्षत्र लग जाएगा, जो पूजा के लिए अत्यंत शुभ होता है। अमृत सिद्ध योग भी सुबह 9.40 बजे से शुरू हो जायेगा। इन सिद्ध योग में किए गए किसी भी प्रकार के कार्यों का अनंत गुना फल प्राप्त होता है। अहोई अष्टमी पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता ये भी है कि इस दिन व्रत रखने से अहोई माता प्रसन्न होती हैं और संतान प्राप्ति का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। व्रत के दिन सुबह स्नान करके अहोई की पूजा का संकल्प लें। अहोई माता की आकृति, गेरू या लाल रंग से दीवार पर बनाएं। सूर्यास्त के बाद तारे निकलने पर पूजन प्रारंभ करें। संतान का सुख पाने के लिए इस दिन अहोई माता और शिव जी को दूध भात का भोग लगाएं।

कलक्ट्रेट में कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन आज

अलीगढ़ । कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी विभागों के राज्य कर्मचारी, प्राथमिक शिक्षक , माध्यमिक शिक्षक एवं पेंशनर्स प्रमुख रूप से भाग लेंगे। सुबह 11 बजे से धरना की शुरुआत होगी। धरना प्रदर्शन के बाद डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। अधिकार मंच क संयोजक डा. नरेश कुमार, अध्यक्ष कौशलेंद्र, महासचिव सुनील कुमार शर्मा व प्रधान महासचिव शिव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि सभी कर्मचारी संयुक्त रूप कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे। इसमें पुरानी पेंशन बाहली समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जागा। कलक्ट्रेट व तहसील कर्मी भी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है।

chat bot
आपका साथी