अलीगढ़ में मानसून ने सड़क निर्माण पर लगाए ब्रेक, कई टेंडर अटके

मानसून ने सड़क निर्माण पर ब्रेक लगा दिए हैं। निर्माण कार्य के कई टेंडर अटक गए हैं। जिन सड़कों का निर्माण हो रहा था वह काम भी बंद है। बारिश में ये सड़कें और भी बदहाल हो गई हैं। शहरवासी नगर निगम की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 03:11 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 03:11 PM (IST)
अलीगढ़ में मानसून ने सड़क निर्माण पर लगाए ब्रेक, कई टेंडर अटके
मानसून ने सड़क निर्माण पर ब्रेक लगा दिए हैं। निर्माण कार्य के कई टेंडर अटक गए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। मानसून ने सड़क निर्माण पर ब्रेक लगा दिए हैं। निर्माण कार्य के कई टेंडर अटक गए हैं। जिन सड़कों का निर्माण हो रहा था, वह काम भी बंद है। बारिश में ये सड़कें और भी बदहाल हो गई हैं। इसको लेकर शहरवासी नगर निगम की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं। इनका कहना है कि मानसून से एेन पहले सड़क निर्माण का काम क्यों छेड़ा गया। तीन महीने पहले भी काम शुरू हो सकता था। विभागीय अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पा रहे।

यह है मामला

नगर निगम करीब 44 करोड़ रुपये सड़क निर्माण पर खर्च कर रहा है। कुछ सड़कों का निर्माण कार्य पिछले महीने ही शुरू हुआ है। सासनीगेट इलाके में प्रेम चौक से होली तक नालियां बन चुकी हैं। निर्माण सामग्री जगह-जगह पड़ी है। अब बारिश में यहां पानी भर गया। कुछ अन्य क्षेत्रों में भी यही हाल है। काम शुरू हुए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं। बारिश के चलते अब काम रुक चुका है। क्षेत्रीय लोगों को आने-जाने में खासा दिक्कत हो रही है। कुछ जगह छोटे नाले भी बनाए जाने हैं, इसके टेंडर भी निकलने हैं। मौसम का मिजाज देखते हुए फिलहाल इन्हें रोक दिया है। उधर, अचल सरोवर और लालडिग्गी स्थित आइसीसीसी की निर्माणाधीन बिल्डिंग का काम भी थम गया है। दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरा करना है। मौसम साफ होने पर ही निर्माण शुरू होगा। अचल सरोवर पर निर्माण कार्य शुरू होने में समय लग सकता है। क्योंकि, यहां पानी भर चुका है। पानी निकालने में ही हफ्ताभर लग जाएगा। अगर बारिश न हुई थी। बंधा कटने से सड़क का पानी इसी सरोवर में जा रहा है। बंधा लगाया तो सड़क पर पानी भरेगा। नाला न होने से यह दिक्कत आई है।

chat bot
आपका साथी