Aligarh Zilla Panchayat Chunav 2021: अभी हैं लामबंद, बदल सकती है रणनीति

Aligarh Zilla Panchayat Chunav 2021 जिस दमखम के साथ भाजपा जिला पंचायत के चुनाव में मैदान में उतरी थी मगर करारी शिकस्त खाने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों को काेई रास्ता सूझ नहीं रहा है। मात्र नौ सदस्य जीतकर आने के चलते पार्टी उथल-पुथल में है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:23 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:23 AM (IST)
Aligarh Zilla Panchayat Chunav 2021: अभी हैं लामबंद, बदल सकती है रणनीति
विजय देवी को अध्यक्ष बनाने के लिए एकसुर में सभी जुट गए हैं।
अलीगढ़, जेएनएन। Aligarh Zilla Panchayat Chunav 2021:जिस दमखम के साथ भाजपा जिला पंचायत के चुनाव में मैदान में उतरी थी मगर करारी शिकस्त खाने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों को काेई रास्ता सूझ नहीं रहा है। मात्र नौ सदस्य जीतकर आने के चलते पार्टी उथल-पुथल में है। फिलहाल विजय सिंह को लेकर अभी पार्टी लामबंद है। जिले से नाम भी भेज दिया गया है। सदस्यों से बातचीत भी शुरू हो गई है, मगर निर्दलीयों के चलते अचानक रणनीति बदल सकती है।
 भाजपा के मात्र नौ सदस्य ही जीतकर आए 
जिला पंचायत चुनाव में भाजपा को 20 से अधिक सीटें आने की उम्मीद थी। इसके बाद चार-पांच सदस्यों को एकजुट करना कोई मुश्किल का काम नहीं था। मगर, मात्र नौ सदस्य ही जीतकर आए हैं। इसके बाद बागियों को पार्टी एकजुट कर रही है, जिससे कुल 15 सदस्य हो जाएंगे। इसके बाद भी नौ सदस्यों की कमी पड़ रही है। ऐसे में निर्दलीयों को साथ लेने की कोशिश में है। विजय देवी को अध्यक्ष बनाने के लिए एकसुर में सभी जुट गए हैं। सदस्यों से बातचीत भी शुरू हो गई है। मगर, 17 के करीब जाट जीतकर आए हैं, भाजपा को उन्हें मनाने में दिक्कत आ रही है। किसान आंदोलन को लेकर पहले से जाट बेल्ट नाराज है। ऐसे में जीते प्रत्याशी भाजपा के साथ खड़े होंगे यह मुश्किल सा लग रहा है। यदि वो भाजपा के साथ नहीं आए तो पार्टी अचानक रणनीति बदल सकती है। भाजपा का अध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी फिर कोई भी दांव खेल सकती है। वह विपक्ष को किसी भी सूरत में एकजुट होने नहीं देना चाहेगी? बहरहाल, शुक्रवार से भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर कवायद तेज करेगी।
 
chat bot
आपका साथी