अलीगढ़ में घर लौट रहे सैलून संचालक का मोबाइल लूटा

थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के कुलदीप विहार के पास मंगलवार रात एक सैलून संचालक से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल लूट लिया। संचालक दुकान बंद करके अपने घर लौट रहा था। ग्रीन पार्क निवासी पिंटू की कुलदीप विहार में ही सैलून की दुकान है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:47 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:47 PM (IST)
अलीगढ़ में घर लौट रहे सैलून संचालक का मोबाइल लूटा
ग्रीन पार्क निवासी पिंटू की कुलदीप विहार में ही सैलून की दुकान है।

अलीगढ़, जेएनएन। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के कुलदीप विहार के पास मंगलवार रात एक सैलून संचालक से बाइक सवार युवकों ने मोबाइल लूट लिया। संचालक दुकान बंद करके अपने घर लौट रहा था। ग्रीन पार्क निवासी पिंटू की कुलदीप विहार में ही सैलून की दुकान है। पिंटू रोजाना की तरह मंगलवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद करके पैदल ही अपने घर लौट रहा था। रास्ते में किसी की काल आई तो पिंटू बात करने लगा। इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल झपट लिया। पिंटू के शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। बाइक सवार बदमाशों का पीछा भी किया। लेकिन, कोई पता नहीं चला। इंस्पेक्टर महुआखेड़ा विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी घटना की जांच की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई थी लूट

कुलदीप विहार का इलाका पहले क्वार्सी थाने क्षेत्र में आता था। लेकिन, महुआखेड़ा थाना बनने के बाद इस इलाके का थाना क्षेत्र बदल गया। बदलाव के बाद यहां पुलिस की गश्त भी कम हो गई। इसीलिए कुछ दिनों पहले ही दिनदहाड़े शराब के सेल्समैन से ढाई लाख रुपये की लूट हुई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं अब इस इलाके में मोबाइल की झपटमारी भी शुरू हो गई है।

chat bot
आपका साथी