अलीगढ़ में कोरोना की सतर्कता के बीच होगा एमएलसी चुनाव, 91 बूथों पर पड़ेंगे वोट

जिले में कुल 91 बूथ बनाए गए हैं। इनमें करीब 51 हजार मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन की ओर से फिलहाल कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।पीठासीन अधिकारी समेत सभी कार्मिकों की ड्यूटी पहले ही तय हो चुकी है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 04:22 PM (IST)
अलीगढ़ में कोरोना की सतर्कता के बीच होगा एमएलसी चुनाव, 91 बूथों पर पड़ेंगे वोट
जिले में कुल 91 बूथ बनाए गए हैं। इनमें करीब 51 हजार मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे।

अलीगढ़, जेएनएन। स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव आगरा खंड के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। कोरोना के चलते एक बार विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिले में कुल 91 बूथ बनाए गए हैं। इनमें करीब 51 हजार मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन की ओर से फिलहाल कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 27 नवंबर तक यह संपन्न होगा। पीठासीन अधिकारी समेत सभी कार्मिकों की ड्यूटी पहले ही तय हो चुकी है। 

कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण 

सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस बार कोरोना के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। सभी सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों पर राेक है। इस बार मतदान केंद्रों पर मत डालने आने वाले प्रत्येक मतदाता को एक जोड़ी ग्लब्स दिए जाएंगे, जो कि एक बार इस्तेमाल हो सकेंगे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर मास्कए सैनेटाइजर व तापमान मापने के लिए थर्मामीटर की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, कोविड की सभी गाइड लाइनों का पालन प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के दौरान करना होगा। एक प्रत्याशी के काफिले में पांच से अधिक गाडिय़ां नहीं चल सकेंगे। गाडिय़ों में सीट के सापेक्ष ही व्यक्ति बैठेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। सुबह आठ से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 

chat bot
आपका साथी