एमएलसी अरविंद यादव के गनर ने की गोली मारकर खुदकशी Aligarh News

समाजवादी पार्टी के एमएलसी अरविंद यादव के गनर ने रविवार को खुद को गोली मारकर खुदकशी कर ली। गनर ने ऐसा क्‍यों किया इसकी जानकारी करने में पुलिस जुट गई है। इधर गनर का शव जब गांव में पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 05:37 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 05:37 PM (IST)
एमएलसी अरविंद यादव के गनर ने की गोली मारकर खुदकशी Aligarh News
रविवार को खुद को गोली मारकर खुदकशी कर ली।

अलीगढ़, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के एमएलसी अरविंद यादव के गनर ने रविवार को खुद को गोली मारकर खुदकशी कर ली। गनर ने ऐसा क्‍यों किया इसकी जानकारी करने में पुलिस जुट गई है। इधर गनर का  शव जब गांव में पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया।

ऐसे की गनर ने खुदकशी 

जनपद अलीगढ़ में दादों क्षेत्र के ग्राम जिरौली के माजरा नागर निवासी 22 वर्षीय नीरेश कुमार पुत्र रूपसिंह सन् 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ था। इस समय जिला मैनपुरी के करहल में सपा एमएलसी अरविंद यादव के गनर के रूप में तैनात था। शुक्रवार की देर शाम सिपाही एमएलसी के साथ उनके आवास पर पहुंचकर अपने कमरे में प्रतिदिन की तरह सोने के लिए चला गया। शनिवार की सुबह सिपाही के कमरे में कर्मचारी चाय लेकर पहुंचा और सिपाही से जल्द तैयार होने को कहा। करीब दस बजे एमएलसी अपने आवास से बाहर आये और अपने गनर को कर्मचारी के द्वारा बुलवाया। कर्मचारी ने देखा कि कमरा अंदर से बंद है। काफी देर दरवाजा खटखटाया न खुलने पर एमएलसी को बताया। अनहोंनी की आसंका के चलते एमएलसी ने पुलिस को सूचना दी।

सिपाही ने गोली मारकर खुदकशी की

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सिपाही खून में लथपथ जमीन पर पड़ा था। उसके बाद पता चला कि सिपाही ने गोली मारकर खुदकशी की है। पुलिस ने मृतक के स्वजनों को सूचना दी। स्वजनों के पहुंचने पर देर शाम शव को पीएम के लिए भेजा गया। रविवार को पीएम के बाद शव को गांव लाया गया। शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। रविवार को स्वजनों ने गांव में ही शव का अंतिम संस्कार किया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक के दोनाें भाई विवाहित हैं। वही दो बहनों में एक विवाहित है। मृतक अविवाहित था।

chat bot
आपका साथी