मिशन शिक्षण संवाद ने शुरू की महानायक वेशभूषा प्रतियोगिता, बच्‍चे ऐसे करें पंजीकरण

4 अप्रैल को बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जिन्होंने अपने देश का संविधान लिखकर अति महत्वपूर्ण कार्य किया और 17 अप्रैल को महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा दी।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 12:48 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 12:48 PM (IST)
मिशन शिक्षण संवाद ने शुरू की महानायक वेशभूषा प्रतियोगिता, बच्‍चे ऐसे करें पंजीकरण
17 अप्रैल को महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद
अलीगढ़, जेएनएन। मिशन शिक्षण संवाद की अलीगढ़ टीम द्वारा जनपद स्तरीय महानायक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा।
विद्यालय के बच्चे प्रतिभाग करेंगे

जिला संयोजक यतेन्द्र सिंघल ने बताया कि अप्रैल माह बहुत महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि इसमें देश के दो महानायक का जन्म दिवस आता है। 14 अप्रैल को बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर जिन्होंने अपने देश का संविधान लिखकर अति महत्वपूर्ण कार्य किया और 17 अप्रैल को महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा दी। दोनों महानायकों की याद में मिशन शिक्षण संवाद ने अनोखी प्रतियोगिता महानायक वेशभूषा प्रतियोगिता रखी है। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को डॉ भीमराव अम्बेडकर या चंद्रशेखर आजाद की वेशभूषा धारण करनी है। एक बच्चा एक वेश ही धारण कर सकता है। बच्चे को 1-2 साफ़ फोटो स्वयं या शिक्षक के मोबाइल नंबर से भेजेंगे। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर चयनित कक्षाओं के छात्र व छात्राओं को अलग-अलग प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के प्रमाण पत्र मिलेगा। सभी प्रतिभागी बच्चों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfZs3Z_JIBnovVejd4vJAOUQbp_FAAouhwMNfHYIIKFVHN6-A/viewform?usp=sf_link इस लिंक पर 15 अप्रैल रात्रि 12 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं। 17 अप्रैल को चंद्रशेखर आजाद जयंती पर परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में चयन कमेटी का निर्णय ही सर्व मान्य होगा। 15 अप्रैल के बाद किसी भी फ़ोटो को व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से स्वीकार नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी