विदाई समारोह में मिस फेयरवेल शैलेश व प्राप्ति बनी मिस ब्यूटीफुल Aligarh news

इगलास नगर के विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को विदाई दी। इस दौरान छात्राओं ने रंग बिरंगे परिधानों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सीनियर छात्राओं ने अपने अनुभवों को साझा किया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:31 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:42 PM (IST)
विदाई समारोह में मिस फेयरवेल शैलेश व प्राप्ति बनी मिस ब्यूटीफुल Aligarh news
मिस फेयरवेल शैलेश नौलखा व मिस ब्यूटीफुल प्राप्ति सक्सेना को चुना गया।

अलीगढ़, जेएनएन : इगलास नगर के विष्णुदत्त शर्मा इंटर कॉलेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को विदाई दी। इस दौरान छात्राओं ने रंग बिरंगे परिधानों में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। सीनियर छात्राओं ने अपने अनुभवों को साझा किया। 

विदाई समारोह का आयोजन

कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 12वीं की छात्राओं के लिए जूनियर ने विदाई समारोह रखा था। शुभारंभ प्रबंधक गौरव शर्मा ने मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर किया। उन्होंने उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि यह विदाई औपचारिक है। आप भविष्य में अपने शिक्षकों व माता-पिता का नाम रोशन करें। अन्य शिक्षकों ने बेहतर ढंग से परीक्षा की तैयारी करने की बात कही। कार्यक्रम में गीत, संगीत व नृत्य की त्रिवेणी प्रवाहित हुई। शिवानी चौधरी, वंदना, शिवांगी, चारु, मोना ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मनमोहक प्रस्तुति को देखकर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़ग़ड़ाहट से गूंज उठा।

इनका रहा सहयोग

अंत में मिस फेयरवेल शैलेश नौलखा व मिस ब्यूटीफुल प्राप्ति सक्सेना को चुना गया। संचालन ख़ुशी चौधरी व स्नेहा चौधरी ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आनंदस्वरु प पाठक, कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा, दीपक वर्मा, सुभाष चौधरी, नवीन कुमार, हरपाल सिंह, कृष्णानंद शर्मा आदि थे।

chat bot
आपका साथी