चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से ले जाकर मासूम से दुष्कर्म Aligarh news

घर में खेल रही सात साल की मासूम बच्ची को गांव का ही एक युवक चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। खेत में ले जाकर मासूम के हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म कर डाला।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 06:59 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 06:59 PM (IST)
चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से ले जाकर मासूम से दुष्कर्म Aligarh news
चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से ले जाकर मासूम से दुष्कर्म Aligarh news

अलीगढ़ [ जेएनएन ] : आए दिन हो रही दुष्‍कर्म की वारदात खत्‍म होने का नाम ही नहीं ले रही, महीलाओं पर  हो रहे अत्‍याचारों ओर उनकी सुरक्षा पर सवाल उठ रहे है पर सरकार कब तक आंखे मूंदे बैठी है। शर्मनाक हादसों का शिकार होने से कब मुक्‍ती मिलेगी यह हर महिला के दिल का सवाल है। ऐसी ही एक घटना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में खेल रही सात साल की मासूम बच्ची को गांव का ही एक युवक चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। खेत में ले जाकर मासूम के हाथ-पैर बांध कर दुष्कर्म कर डाला। घर पहुंची बच्ची की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। फरार आरोपित की तलाश में पुलिस जुटी है। 

धमकी देकर बच्ची को घर भेज 

घटनाक्रम रविवार शाम का है। मासूम बच्ची के माता-पिता खेतों पर काम करने गए थे। वह घर में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी गांव का युवक बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। पहले पड़ोस की परचून की दुकान से बच्ची को चॉकलेट दिलाई, फिर खेतों की ओर ले गया। एकांत देखकर हाथ-पांव बांध कर दुष्कर्म कर डाला। मासूम बचाव को चीखी-चिल्लाई तो उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। हवस का शिकार बनाने के  शोर-शराबे पर अन्य लोगों को आता देख आरोपित जान से मारने की धमकी देकर डराया और बच्ची को घर भेज दिया। बच्ची की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए।

मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज

पूछताछ में बच्ची ने माता-पिता को युवक का नाम बताते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि पीडि़त बच्ची का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर गांव के ही शिंपू ऊर्फ गणेशा के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी