चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह आज अलीगढ़ में

चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह मंगलवार को विकास खंड बिजौली में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। एडीएम सिटी राकेश मालपाणि ने बताया कि बिजौली में जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों का स्वागत किया जाएगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 06:12 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 06:12 AM (IST)
चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह आज अलीगढ़ में
राज्यमंत्री संदीप सिंह विकास खंड बिजौली में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

अलीगढ़, जेएनएन। प्रदेश के वित्त, चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह मंगलवार को विकास खंड बिजौली में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। एडीएम सिटी राकेश मालपाणि ने बताया कि बिजौली में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों का स्वागत किया जाएगा। बुधवार को राज्यमंत्री सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करने के बाद दोपहर 12ः30 बजे राधा विहार गेस्ट हाउस में विकास खंड अतरौली के जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के स्वागत समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

chat bot
आपका साथी