पीएम आवास की आस में मुफलिसी में दिन गुजार रहा मनरेगा मजदूरAligarh News

MGNREGA laborer कमल सिंह मनरेगा मजदूर है तथा दो बच्चे व पत्नी के साथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। जिनका एक मकान कच्चा बना हुआ है इस पर छप्पर पर भी पड़ा है। लेकिन बरसात इस परिवार के लिए मुसीबत बन गई हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 05:39 PM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 05:39 PM (IST)
पीएम आवास की आस में मुफलिसी में दिन गुजार रहा मनरेगा मजदूरAligarh News
बरसात मजदूर के परिवार के लिए मुसीबत बन गई हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। विजयगढ़  क्षेत्र की ग्राम पंचायत विजयगढ़ देहात में आने वाला मजरा ग्राम गोपालपुर निवासी गरीब मजदूर को आज तक पीएम आवास नहीं मिला है। चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मुश्किलें बढ़ गई हैं। कच्चा मकान व छप्पर टपकने के कारण खाने पीने का सामान भीग गया है, तथा परिवार भूखा रहने को मजबूर हो गया है।

मजदूर को नहीं मिला पीएम आवास

जानकारी के अनुसार विजयगढ़ के निवासी कमल सिंह मनरेगा मजदूर है तथा दो बच्चे व पत्नी के साथ मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। जिनका एक मकान कच्चा बना हुआ है इस पर छप्पर पर भी पड़ा है। लेकिन बरसात इस परिवार के लिए मुसीबत बन गई हैं। रात्रि में चैन की नींद भी नहीं सो सकते, छप्पर एवं कच्ची छत टपकने के कारण घर में पानी भर जाता है। खाने-पीने का सामान कपड़े भीग जाते हैं। उन्होंने पीएम आवास के लिए आवेदन भी किया था जिन्हें आज तक सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। गांव के लोगों ने जब मजदूर कमल सिंह के परिवार की यह हालत देखी तो उनका सारा सामान दूसरे के घर में शिफ्ट कराया तथा उसके रहने की व्यवस्था की। ग्राम प्रधान ठाकुर नत्थी सिंह ने बताया कमल सिंह का मकान कच्चा बना हुआ है तथा पीएम आवास भी स्वीकृत हो चुका है। धनराशि आते ही मकान बनवा दिया जाएगा

chat bot
आपका साथी