Aligarh Weatherforecast : 24 घंटे में चार डिग्री लुढ़का पारा, कोहरा के आगोश में शहर

Aligarh Weatherforecast मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी बरकरार है। रविवार की सुबह फिर शहर कोहरा के आगोश में लिपटी हुई रही। न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री लुढ़ककर 4.0 डिग्री डिग्री सेल्सियस रह गया। अधिकतम पारा भी 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 09:30 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 09:30 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : 24 घंटे में चार डिग्री लुढ़का पारा, कोहरा के आगोश में शहर
मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी बरकरार है। शेखाझील पर कोहरे में मौजूद पक्षी।

अलीगढ़, जेएनएन। मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव के बीच सर्दी बरकरार है। रविवार की सुबह फिर शहर कोहरा के आगोश में लिपटी हुई रही। न्यूनतम पारा 4.0 डिग्री लुढ़ककर 4.0 डिग्री डिग्री सेल्सियस रह गया। अधिकतम पारा भी 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। सुबह नौ बजे के बाद के दर्शन नहीं हुए हैं। कोहरे से दृश्यता घट गई। राहगीरों व वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी। लोग ठिठुर रहे हैं। ठंड से बचाव के लोग सड़कों के किनारे अलाव जलाकर बैठे हैं।

छोटे बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों के लिए ठीक नहीं

रविवार को कोहरा व ठंड का प्रकोप देख कांप गए। आज फिर बच्चों और बुजुर्गों  ने मार्निंग वाक से कदम पीछे खींच लिए। कुछ युवा फिर भी बाहर निकले।  हालांकि, दृश्यता कम होने से परेशानी हुई। मार्गों पर वाहन चालक सुबह हेडलाइट व डिपर का इस्तेमाल कर रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव जलाकर अभी ठंड से बचाव कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पूरी जनवरी  मौसम के मिजाज बदलता रहेगा। चिकित्सकों के अनुसार अभी कोहरा और सर्दी का प्रकोप जारी है। यह मौसम छोटे बच्चों, बुजुर्गों व मरीजों के लिए ठीक नहीं। खासतौर से सुबह व शाम की ठंड से इन्हें बचाने की जरूरत है। 

ठंड में सावधानी भी जरूरी

जिला अस्पताल के आयुष विंग प्रभारी डा. नरेंद्र सिंह के अनुसार बच्चों को शरीर को ढांपने वाले गरम कपड़े पहनाएं। बच्चे व बड़े गरम पानी से नहाएं।ठंडी चीजों से परहेज करें। कोहरा में बुजुर्ग व बीमार बाहर न जाएं।बिस्तर छो़ड़ने के बाद हल्का व्यायाम जरूर करें।

chat bot
आपका साथी