Aligarh Weather Forecast : दो दिन बारिश व बूंदाबांदी के बाद पारा गिरा, धूप खिली Aligarh news

दो दिनों से बारिश- बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान धड़ाम हो गया। घंटे में ही न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस घट गया है। इससे यह आज 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हालांकि अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 11:10 AM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 11:10 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : दो दिन बारिश व बूंदाबांदी के बाद पारा गिरा, धूप खिली Aligarh news
दो दिनों से बारिश- बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम तापमान धड़ाम हो गया।

अलीगढ़, जेएनएन :  दो दिनों से बारिश- बूंदाबांदी के बाद न्यूनतम  तापमान धड़ाम हो गया। घंटे में ही न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस घट गया है। इससे यह आज 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हालांकि, अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।  आसमान साफ होने से फिर धूप खिल गई है।वातावरण में ठंडी हवा  मौसम को खुशगवार बनाए हुए है। वातावरण में हल्की नमी भी। 

तापमान में थोड़ा उतार चढ़ाव जारी रहेगा

बीती रात मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। कल दोपहर से  ठंडी तेज हवा चल रही थी जो अंधड़ में बदल गई। रात में फिर बारिश हुई। इससे न्यूनतम तापमान अचानक गिर गया। रात में ठंडक का अहसास हुआ। आज तड़के यह 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। आज आसमान साफ होने के कारण सुबह से सूरज तेवर दिखाने लगता है। हालांकि, सुबह हवा चलने से गुनगुनी धूप से राहत भी मिल रही  है। पछुआ हवा भी चल रही है। इससे धूप का असर कम रहता है। अभी तापमान में थोड़ा उतार चढ़ाव होता रहेगा।

chat bot
आपका साथी