अलीगढ़ के अतरौली में जली बुर्जी में मिलीं पुरुष की टांगें, क्षेत्र में सनसनी Aligarh news

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमथला में गुरुवार तड़के जलती बुर्जी-बिटौरे में एक पुरुष की दोनों टांगे मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में धड़ की तलाश की। लेकिन कुछ नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने बिना धड़ के शव को मोर्चुरी में रखवा दिया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 12:34 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 12:42 PM (IST)
अलीगढ़ के अतरौली में जली बुर्जी में मिलीं पुरुष की टांगें, क्षेत्र में सनसनी Aligarh news
पुलिस ने बिना धड़ के शव को मोर्चुरी में रखवा दिया है।

अलीगढ़, जेएनएन : कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमथला में गुरुवार तड़के जलती बुर्जी-बिटौरे में एक पुरुष की दोनों टांगे मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में धड़ की तलाश की। लेकिन, कुछ नहीं मिला। फिलहाल पुलिस ने बिना धड़ के शव को मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि छर्रा में एक गुमशुदगी दर्ज हुई है। इसके आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

नहीं हो सकी शिनाख्‍त

अतरौली थाना क्षेत्र के गांव सिमथला में कृपाल सिंह का कंडों से भरा बिटौरा गांव के बाहर रखा हुआ था। यहां तड़के करीब चार बजे किसी ने आग लगा दी। तेज लपटें उठने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। डायल 112 कंट्रोल रूम पर भी सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, बिटौरे पूरी तरह राख हो गए। इसी बीच ग्रामीणों की नजर एक पुरुष की जली हुईं दोनों टांगों पर पड़ीं। इसे देखते ही रौंगटे खड़े हो गए। कोतवाली पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के इलाके में धड़ की तलाश की। लेकिन, कहीं कोई पता नहीं चल सका। ऐसे में शिनाख्त भी नहीं हो पाई। पुलिस टांगे को मोर्चरी में रखवा दिया है। इंस्पेक्टर संजय जायसवाल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। छर्रा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की गुमशुदगी दर्ज हुई है। फिलहाल हर संभावना पर पुलिस जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी