महिलाओं के आगे बढ़ने में पुरुष का सहयोग जरूरी : डीएम Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के विकास स्वरोजगार स्वावलंबन सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान को जोर देने के लिए नगर निगम की टीम जुटी हुई है। शनिवार को विशाल रैली निकाली गई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:57 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:17 PM (IST)
महिलाओं के आगे बढ़ने में पुरुष का सहयोग जरूरी : डीएम Aligarh news
मिशन शक्ति अभियान को जोर देने के लिए अलीगढ़ नगर निगम की टीम जुटी हुई है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के विकास, स्वरोजगार, स्वावलंबन, सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान को जोर देने के लिए नगर निगम की टीम जुटी हुई है। शनिवार को विशाल रैली निकाली गई।

बेटियां दुर्गा के समान होती हैं

शनिवार को सुबह आठ बजे घंटाघर से सांसद सतीश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, डीएम सेल्वा कुमारी जे , सीडीओ अंकित खंडेलवाल, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने रैली का शुभांरभ किया। सांसद ने कहा कि बेटियां दुर्गा के सामान होती हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। डीएम ने कहा कि महिलाओं के आगे बढ़ने में पुरुष का सहयोग बहुत जरूरी है। उप सभापति डा. मुकेश शर्मा पार्षद, वीरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, सुरेंद्र पचौरी, नामित पार्षद कुलदीप पांडे ने रैली में शामिल सभी का उत्साह बढ़ाया। बाइक राइडर रूही खान, आरजे कल्पना सिंह और कामनी गौतम ने बुलेट चलाकर महिलाओं के साथ चलीं। एनसीसी कैडेट और स्काउट गाइड की छात्राएं भी रैली में रही। बैंडबाजे के साथ जोशीले नारे भी लग रहे थे। रैली स्टेशन रोड होते हुए पान दरीबा, सेंटर प्वाइंट चौराहे से नगर निगम स्थित सेवाभवन पर समाप्त हुई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बघाई व दीपक पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। घंटाघर पर महिला सफाई कर्मचारी मिथिलेश और राजो सम्मानित किया गया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने आभार व कर अधीक्षक राजेश कुमार ने संचालन किया।

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मेंद्र कुमार शर्मा, डीपीओ श्रेयष कुमार, प्रधानाचार्य जीआईसी शैलेंद्र यादव, कैप्टन एके सिंह, बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कालेज, एसएमबी इंटर कालेज समेत कई स्कूलों की छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। सामाजिक संगठन उड़ान सोसायटी से ज्ञानेंद्र मिश्रा, पीआरडीएस से रूही खान व ईएच्ए से आशीष पॉल के सहयोग से रैली निकाली गई। ईएचए से सत्येंद्र सिंह, आभा वार्ष्णेय, सईदा खातून, तलत जावेद, नीलम शर्मा, रश्मि सिंह, रामकुमार शर्मा, पंकज धीरज, काजल धीरज आदि थीं।

chat bot
आपका साथी