अलीगढ़ में एमबीए के छात्र ने फंदे पर लटककर दी जान

महुआखेड़ा थाना क्षेत्र की सूर्य सरोवर कालोनी का मामला स्वजन कुछ नहीं बता पा रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 02:09 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 02:09 AM (IST)
अलीगढ़ में एमबीए के छात्र ने फंदे पर लटककर दी जान
अलीगढ़ में एमबीए के छात्र ने फंदे पर लटककर दी जान

जासं, अलीगढ़ : थाना महुआखेड़ा क्षेत्र की सूर्य सरोवर कालोनी में एमबीए के छात्र ने शनिवार रात फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। छात्र के पिता कोल तहसील में कानूनगो हैं। छात्र ने खुदकुशी क्यों की? इस बारे में स्वजन कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं।

मूलरूप से थाना पालीमुकीमपुर के पीढ़ौल-बिजौली निवासी विक्रम सिंह कोल तहसील में कानूनगो हैं। मां विजय किरन राजनीति से जुड़ी हैं और इस बार वार्ड तीन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वे शहर के महुआखेड़ा थाना क्षेत्र की सूर्य सरोवर कालोनी में मकान बनाकर रहते हैं। चार बच्चों में दूसरे नंबर का बेटा 24 वर्षीय मनोज चौधरी शिकोहाबाद से एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। पिछले कई दिनों से वह घर पर ही था। स्वजन के अनुसार शनिवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। सुबह काफी देर तक न जागने पर उसे जगाने के लिए बीएससी की पढ़ाई कर रहा छोटा भाई विवेक पहुंचा तो कमरा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी कोई आवाज न आई तो उसने जंगले से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। चीख-पुकार पर स्वजन के अलावा इलाका पुलिस आ गई। मनोज ने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में स्वजन स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे हैं। किसी प्रकार की घरेलू कलह होने से भी इन्कार कर रहे हैं। इंस्पेक्टर महुआखेड़ा विनोद कुमार ने बताया कि छात्र के मोबाइल फोन की काल डिटेल खंगाली जा रही है। हो सकता है काल डिटेल में आत्महत्या करने से जुड़ा कोई सुराग मिल जाए।

chat bot
आपका साथी