अलीगढ़ में सत्संग में आए आगरा के श्रद्धालुओं की मैक्स पेड़ से टकराई, 12 जख्मी

मडराक टोल प्लाजा के पास ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा आगरा के दयालबाग से भोले बाबा के सत्संग में भाग लेने आए थे अनुयायी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:01 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:01 PM (IST)
अलीगढ़ में सत्संग में आए आगरा के श्रद्धालुओं की मैक्स पेड़ से टकराई, 12 जख्मी
अलीगढ़ में सत्संग में आए आगरा के श्रद्धालुओं की मैक्स पेड़ से टकराई, 12 जख्मी

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : आगरा के दयालबाग क्षेत्र से मडराक में भोले बाबा के सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे भक्तों से भरी टाटा मैक्स गाड़ी ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 12 से अधिक महिला व पुरुष सत्संग प्रेमी जख्मी हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा के कुछ अनुयायी मंगलवार सुबह मडराक क्षेत्र में आयोजित भोले बाबा के सत्संग कार्यक्रम में भाग लेने टाटा मैक्स में सवार होकर आए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे सभी लोग सत्संग के समापन के बाद गाड़ी से लौट रहे थे। मडराक टोल प्लाजा से आगे पहुंचे गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए और चालक नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी सड़क किनारे खडे़ पेड़ से जा टकराई। राहगीरों व वाहन चालकों की मदद से पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे में बीना देवी, नारायणी देवी, विमलेश, अंगूरी देवी, तारावती, अशर्फी, लक्ष्मी देवी, राज देवी, गुड्डी देवी, सरोज देवी, कमल सिंह आदि घायल हो गए। एसओ मडराक राजीव कुमार ने बताया कि घायल कुछ लोग प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रवाना हो गए तो कुछ का इलाज चल रहा है।

.......

नाले में पलटा ई-रिक्शा, दो बच्चों समेत छह घायल

जासं, अलीगढ़ : देहलीगेट क्षेत्र में चरखवालान के पास मंगलवार दोपहर ई-रिक्शा नाले में पलट गया। गमी में शामिल होने जा रहीं चार महिलाएं व दो बच्चे घायल हो गए। लोधा क्षेत्र के बड़ागांव अकबरपुर निवासी फूल सिंह की बेटी सरिता के जेठ की मौत हो गई थी। गमी में शामिल होने के लिए फूल सिंह की पत्नी बीना व परिवार की नीतू देवी, रामवती, राजवती व दो बच्चे शिवानी व शिवम को साथ लेकर खैर अड्डे से ई रिक्शे में रोडवेज बस स्टैंड जा रही थीं। यहां से उन्हें बस पकड़कर नरौरा जाना था। चरखवालान चौराहे के पास ई-रिक्शा नाले में पलट गया। उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी