अलीगढ़ में घरातियों से भरी मैक्स की दूसरे वाहन से भिड़ंत, 14 लोग घायल

मडराक क्षेत्र में गांव नगला चौहट्टा के पास देर रात हादसा पांच की हालत नाजुक मेडिकल में भर्ती एटा से बुलंदशहर जा रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 01:51 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 01:51 AM (IST)
अलीगढ़ में घरातियों से भरी मैक्स की दूसरे वाहन से भिड़ंत, 14 लोग घायल
अलीगढ़ में घरातियों से भरी मैक्स की दूसरे वाहन से भिड़ंत, 14 लोग घायल

जासं, अलीगढ़ : थाना मडराक क्षेत्र के मथुरा हाईवे स्थित गांव नगला चौहट्टा के पास गुरुवार देर रात दो मैक्स गाड़ी में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एटा से बेटी की शादी करने बुलंदशहर जा रहे 14 लोग घायल हो गए। जिनमें से पांच को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया है। कोतवाली एटा के नगला तारा निवासी सरिता उर्फ कल्पना के पिता मलखान सिंह व मां का कई साल पहले निधन हो चुका है। स्वजन ने उसकी शादी बुलंदशहर निवासी नितिन के साथ तय कर दी थी। बुलंदशहर के डीएम रोड स्थित एक मैरिज होम में गुरुवार को सरिता की शादी थी। इसके लिए सभी स्वजन व रिश्तेदार एक मैक्स गाड़ी से बुलंदशहर जा रहे थे। दुल्हन सरिता एक कार से पहले ही आगे जा चुकी थी। मैक्स गाड़ी पीछे चल रही थी। जैसे ही गांव नगला चौहट्टा मथुरा हाईवे कट पर पहुंची तभी सामने से आ रही दूसरी मैक्स गाड़ी से आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। मडराक इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने बताया कि हादसे में मैनपुरी कोतवाली के सभामई निवासी प्रदीप कुमार राजपूत, कांती देवी पत्नी जयराम सिंह व शिवम, भोगांव के उसैनपुर निवासी प्रवीन कुमार, दारापुर निवासी सुमन देवी पत्नी रामबख्श, एटा के नगला तारा निवासी शिव कुमार, मुन्नी देवी पत्नी प्रवीन कुमार, रचना पुत्री पेशकार, नेत्रवती व उनके पति बादशाह, फूलन देवी मैक्स चालक मैनपुरी के अलीखेड़ा निवासी सुरेश कुमार आदि समेत 14 लोग घायल हो गए। जिनमें से पांच को नाजुक हालात में जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

.......

किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल

गभाना थाना क्षेत्र में सोमना-खैर रोड पर गुरुवार देर रात बाइक सवार दो दोस्तों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। एक की मौत हो गई, दूसरे हालत नाजुक है। थाना क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी 24 वर्षीय सचिन कुमार नोएडा में एक कंपनी में कंप्यूटर आपरेटर थे। गुरुवार को वे छुट्टी लेकर गांव आए थे। देर रात वे अपने गांव के ही दोस्त विनय कुमार के साथ किसी काम से सोमना स्टेशन आए थे। रात करीब नौ बजे घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जेएन मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां सचिन ने दम तोड़ दिया।

chat bot
आपका साथी