Aligarh Weekly Lockdown: आज से दो दिन तक बंद रहेंगेे अलीगढ़ के बाजार

Aligarh Weekly Lockdown काेरोना पर लगे अंकुश को बरकरार रखने के लिए अब सरकार ने शनिवार व रविवार का साप्ताहिक लाकडाउन लगाने का फैसला लिया है। शनिवार रात आठ बजे से इसकी शुरुआत हो गई। सोमवार सुबह सात बजे तक यह लागू रहेगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 06:18 AM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 06:18 AM (IST)
Aligarh Weekly Lockdown: आज से दो दिन तक बंद रहेंगेे अलीगढ़ के बाजार
साप्‍ताहिक लाकडाउन शुरू होने से पहले बाजार में उमड़ी भीड़।

अलीगढ़, जेएनएन। Aligarh Weekly Lockdown: काेरोना पर लगे अंकेश को बरकरार रखने के लिए अब सरकार ने शनिवार व रविवार का साप्ताहिक लाकडाउन लगाने का फैसला लिया है। शनिवार रात आठ बजे से इसकी शुरुआत हो गई। सोमवार सुबह सात बजे तक यह लागू रहेगा। ऐसे में शनिवार व रविवार को दो दिन तक बाजार भी पूरी तरह से बंद रहेगा। प्रशासन ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। इन दो दिनों में केवल आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि दो दिन यह साप्ताहिक लाकडाउन रहेगा। इसमें सुबह सात से 11 बजे के बीच किराना सहित दूध, फल, सब्जी की दुकान खुलेंगी। वहीं, दूसरी सिफ्ट में शाम को किराना की दुकान बंद रहेंगी। शाम को 4 से 7 बजे तक सिर्फ दूध, फल, सब्जी की दुकानें ही खुलेंगी। सभी लोगों से अपील है कि आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें। मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। पुलिस लगातार सक्रिय रहे। मजिस्ट्रेट भी जांच करते रहें।

सुबह दस से रात नौ बजे तक खुलेंगी शराब की दुकान

लाकडाउन खत्म होने के बाद एक बार फिर शराब की दुकानों के समय में परिवर्तन हो गया है। शनिवार से सुबह दस बजे से लेकर रात नौ बजे तक बीयर, देसी व अंग्रेजी की दुकानें खुलेंगी। डीएम चंद्रभूषण सिहं ने बताया कि जिले की सभी आबकारी दुकानों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। अब तक सुबह 10 से शाम सात बजे तक यह दुकानें खुल रही थीं, लेकिन अब दो घंटे समय बढ़ा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी