अकराबाद प्रधान संगठन अध्यक्ष बने मनोज

अलीगढ़ कस्बा अकराबाद में सोमवार को कस्बा के एक गेस्ट हाउस में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 09:17 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 09:17 PM (IST)
अकराबाद प्रधान संगठन अध्यक्ष बने मनोज
अकराबाद प्रधान संगठन अध्यक्ष बने मनोज

अलीगढ़ : कस्बा अकराबाद में सोमवार को कस्बा के एक गेस्ट हाउस में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक हुई जिसमें, जिरौली हीरासिंह निवासी मनोजसिंह जादौन को अकराबाद ब्लाक संगठन का अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचित अध्यक्ष ने प्रधानों से कहा कि विकास कार्यों को लेकर अगर आपके सामने कोई किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो संगठन पूरी तरह से साथ रहेगा। घोषित कार्यकारिणी में मनोज कुमार सिंह जादौन अध्यक्ष, ध्रुव कुमार यादव व संदीप उपाध्याय उपाध्यक्ष, महामंत्री केके पुंडीर व योगेंद्र सिंह बघेल, सचिव रजत कुमार, रामेश्वर सिंह कुशवाह, संगठन मंत्री रूपेश यादव व अजय सिंह, मीडिया प्रभारी संदीप जादौन व नीरेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेमलता बघेल चुनी गई है। बैठक में संरक्षक सत्यवीर सिंह बघेल, नत्थी सिंह, धर्मेंद्र सिंह उर्फ राजू, निमिष कुमार बघेल, राकेश कुमार, रनवीर सिंह, नेपाल सिंह, अजय पाराशर, हरपाल सिंह, सूरज पाल सिंह, मनवीर सिंह, कुशल पाल सिंह, वीरेश कुमार आदि प्रधान मौजूद रहे।

प्रधान संगठन अध्यक्ष

बने दिनेश यादव

संसू, अतरौली : विकास खंड बिजौली के सभागार में सोमवार को प्रधानों की बैठक ब्लाक प्रमुख उमेश यादव की अध्यक्ष्ता में हुई, जिसमें सर्वसम्मति से सांकरा ग्राम प्रधान दिनेश यादव को प्रधान संगठन अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष के चुने जाने पर प्रधानों ने उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक का संचालन शैलेंद्र भान पचौरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुशलपाल सिंह उर्फ सप्पू, अवधेश शर्मा, राकेश यादव, जयवीर सिंह, ओमपाल यादव, विजेंद्र सिंह यादव, अनिल राना, राजकुमार यादव, घमंडी सिंह यादव, हीरालाल वर्मा, रामवीर सिंह, विपिन कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी