धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति पर्व, बांटा गया खिचड़ी भोग Aligarh news

पंडित परम किशोर शर्मा के अनुसार सूर्य बृहस्पति राशि को छोड़कर अपनी मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति पर्व से सूर्य देव उत्तरायण होना शुरू करते हैं इस दिन खिचड़ी भोग का दान का विशेष महत्व है। गंगा स्नान करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 05:07 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 05:07 PM (IST)
धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति पर्व, बांटा गया खिचड़ी भोग Aligarh news
श्रद्धालुओं ने तिल से बनी गजक एवं स्वादिष्ट खिचड़ी का वितरण किया।

अलीगढ़, जेएनएन:  विजयगढ़ कस्बा क्षेत्र में गुरुवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व धूमधाम से मनाया इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने तिल से बनी गजक एवं स्वादिष्ट खिचड़ी का वितरण किया।

खिचड़ी भोग का दान महत्‍व रखता है

पंडित परम किशोर शर्मा  के अनुसार सूर्य बृहस्पति राशि को छोड़कर अपनी मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति पर्व से सूर्य देव उत्तरायण होना शुरू करते हैं इस दिन खिचड़ी भोग का दान का विशेष महत्व है। गंगा स्नान करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है। इसी के चलते घर-घर में लोगों ने खिचड़ी भोज दान किया, जिससे मौसम में बदलाव होगा तथा वसंत ऋतु का आगज हो जाएगा चारों ओर हरियाली फैलने लग जाती है तथा खेतों में सरसों के पीले फूल अपनी सुंदरता बिखेरते हैं तो वहीं पतझड़ के बाद सभी पेड़ पौधे नई कपोले छोड़ने लग जाते हैं । रंग-बिरंगे फूल भी खिलने लगते हैं नगर के ज्वाला प्रसाद अग्रवाल इंटर कॉलेज में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी भोग का आयोजन किया लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । वहीं ठाकुरद्वारा मंदिर बाई का मंदिर एवं मुख्य बाजार में कई जगह खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया इस अवसर पर शुभम अग्रवाल, शिवम गांधी, सत्यम गांधी, यश कुमार, अतुल अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, जीतू, प्रदीप कुमार, गौरव राजा, डॉ गंगा सिंह कुशवाह, अशोक कुमार कुशवाहा, रमेश चंद्र आदि उपस्थित थे

chat bot
आपका साथी