अलीगढ़ में महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति गठित

प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में 21 दिन लगातार चलेंगे कार्यक्रम।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:52 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:52 PM (IST)
अलीगढ़ में महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति गठित
अलीगढ़ में महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति गठित

जासं, अलीगढ़ : महर्षि वाल्मीकि के प्राकट्योत्सव को मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को जन्मोत्सव समिति का गठन भी कर दिया गया। प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में 21 दिन तक लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव समिति के संस्थापक श्यौराज जीवन ने अचल ताल स्थित कार्यालय पर सोमवार को पत्रकार वार्ता में कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव समिति नए सिरे से गठित की गई है। इसमें महेंद्र राठौर अध्यक्ष, सुनील चौहान कार्यवाहक अध्यक्ष, रामगोपाल रैना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रमोद शेखर मुख्य महामंत्री, संदीप चौधरी महामंत्री, विनोद चौहान संयोजक, राजकुमार संचालक, संजय स्वरूप व्यवस्थापक और मोहित प्रताप सिंह, नितिन विवेकी, राजेंद्र सिंह को मेला इंचार्ज बनाया गया है। 21 समाजसेवी संरक्षक बनाए गए हैं। इनमें राजीव भारती, तुलाराम वाल्मीकि, किशन चंदेल, प्रीतक सिंह, श्यामबाबू चौहान, जयमेश कुमार, राधे धूरी, राजकुमार खन्ना, मुरारी लाल, आनंद शास्त्री आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर से 20 अक्टूबर तक 21 दिन लगातार कार्यक्रम होंगे। इनमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, पौधारोपण, सम्मान समारोह, भोजन वितरण, स्कूली बच्चों को किताबें व पुस्तक वितरण, अस्पताल में रोगियों को फल वितरण, निश्शुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, महाआरती, हवन-कीर्तन, विचार गोष्ठियां भी होंगी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राज जीवन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि प्रशासन अगर अनुमति देगा को भव्य महर्षि वाल्मीकि मेला निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों से मास्क पहनने व शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने की अपील की जाएगी। किसी भी कार्यक्रम में अव्यवस्था न फैले, इसके लिए निगरानी समिति बनाई जाएगी, जिसमें समाज के प्रबुद्ध लोगों को शामिल किया जाएगा। प्रेसवार्ता में विष्णु खरे, राहुल, नंद किशोर, प्रदीप मदन लाल आदि मौजूद रहे। सभी सहयोग देने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी