सभी के लिए पूज्यनीय है महर्षि वाल्मीकि

इगलास नगर के किला खेड़ा स्थित वाल्मीकि मंदिर पर बुधवार को आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मंदिर पर वेदमंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:40 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:40 AM (IST)
सभी के लिए पूज्यनीय है महर्षि वाल्मीकि
सभी के लिए पूज्यनीय है महर्षि वाल्मीकि

अलीगढ़ : इगलास नगर के किला खेड़ा स्थित वाल्मीकि मंदिर पर बुधवार को आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान मंदिर पर वेदमंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। सभी आगंतुकों का भाजपा नेता सुनील कुमार निडर ने स्वागत किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना की थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने बड़े विद्वान थे। महर्षि वाल्मीकि हम सभी के लिए पूज्यनीय हैं। इस मौके पर भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य कालीचरन गौड़, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सोनू चौधरी, महामंत्री नितिन तिवारी, नितिन अग्रवाल, विपिन शर्मा, अभिषेक वाल्मीकि, गोपाल गौड़, राजकुमार सम्मी, अशोक कुमार, मनोज, विकाश, सुनील, मनीष रावत, अमरदीप, योगेश, सोनू, रवि, ऋषि, पीयूष, रोहन, विपिन उपाध्याय आदि थे।

अतरौली क्षेत्र के गांव जिरौली धूमसिंह स्थित उत्तम इंटर कालेज में वाल्मीकि जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि उमेश राघव जिला उपाध्यक्ष व सतीश उपाध्याय ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार चौहान ने की। प्रधानाचार्य सत्यदेव नागर, राजेंद्र सिंह, कौशल राघव, जय प्रकाश शर्मा, सिमरन राघव, अनुज चौहान, नरेंद्र सिंह राघव, रूपेश कुमार, शिवम कुमार, प्रीति शर्मा, हेमवीर सिंह राघव, नरेश कुमार, नरेंद्र सिंह चौहान, रवि कुमार यादव, रत्नेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सिंह, लक्ष्मण सिंह, बिन्नामी सिंह, अंशुमन चौहान, मिथिलेश वर्मा, कुलदीप कुमार, पृथ्वीराज सिंह, सतीश कुमार शर्मा, सुरेंद्र सिंह चौधरी, प्रकाश चंद्र वर्मा, सुनीता सिंह, चंचल शर्मा आदि रहे।

अकराबाद क्षेत्र में वाल्मीकि जयंती पर गांव जिरौलीहीरासिंह में पथवारी मंदिर व वाल्मीकि बस्ती में शिव मंदिर पर रामायण पाठ एवं भजन कीर्तन हुआ। यहां ग्राम प्रधान मनोज सिंह जादोंन, मुकेश चौधरी आदि मौजूद रहे।

चंडौस क्षेत्र में रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जंयती पर वाल्मीकि समाज के साथ दूसरे समाज के लोगों ने उनकी पूजा अर्चना की। नगर पंचायत कर्मियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पंचायत धर्मेंद्र कुमार, ईश्वरी सिंह, वीरेंद्र, रिहान खान, सुल्तान सिंह, राजेश, राजकुमार, योगेश, मोहन स्वरूप आदि मौजूद रहे।

जवां कस्बा में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। बसपा नेता नरेंद्र शर्मा ने विचार संगोष्ठी को संबोधित किया। इस अवसर पर राधाचरण सूर्यवंशी, महिपाल वाल्मीकि, मुन्नालाल, आरपी सिंह, खुशाली लाल निडर, राजेश चंद्र, रामबाबू, राकेश वाल्मीकि, सुरेश चंद, शांति स्वरूप, पप्पू चौहान, वीरपाल सिंह पूर्व प्रधान, व मोना प्रमुख थे। साथा में वाल्मीकि जयंती पर नरेंद्र शर्मा ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रेमपाल फौजी, नेत्रपाल सिंह, दिनेश कुमार, सुशील कुमार, विनोद कुमार, हुकम सिंह, दीपक शर्मा, राकेश भारद्वाज, सुनील वाल्मीकि, विशन, बंटी, किरनपाल व मुरारी लाल आदि थे।

chat bot
आपका साथी