तस्वीर महल पर गरजा महाबली, अतिक्रमण हटा तो सपाइयों ने किया हंगामा Aligarh news

शहर की जल निकासी और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए शनिवार को एक बार फिर बुलडोजर गरजा। इस बार इस बार तस्वीर महल से लेकर शमशाद मार्केट तक अतिक्रमण ढहा दिए गए। फुटपाथ पर बनी दुकानें और कार वाशिंग सेंटर को कटवा दिया।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:38 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:38 PM (IST)
तस्वीर महल पर गरजा महाबली, अतिक्रमण हटा तो सपाइयों ने किया हंगामा  Aligarh news
शमशाद मार्केट में अतिक्रमण हटाता नगर निगम का बुल्‍डोजर।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। शहर की जल निकासी और यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए शनिवार को एक बार फिर बुलडोजर गरजा। इस बार इस बार तस्वीर महल से लेकर शमशाद मार्केट तक अतिक्रमण ढहा दिए गए। फुटपाथ पर बनी दुकानें और कार वाशिंग सेंटर को कटवा दिया। इस दौरान पहुंचे सपा नेताओं ने हंगामा कर दिया। नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों के साथ उनकी जमकर नोकझोंक हुई। अभियान में 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।

शमशाद मार्केट में काफी दिनों से नहीं चला था अभियान

शहर में नगर निगम अतिक्रमण अभियान लगातार चलाता रहता है, मगर तस्वीर महल से लेकर शमशाद मार्केट तक अभियान काफी वर्षों से नहीं चलाया गया। यदि अभियान की शुरुआत की जाती थी तो लोग विरोध में उतर आते थे। बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे लोगों को देखकर बुलडोजर का पंजा वापस हो जाया करता था। मगर, शनिवार को नगर निगम प्रशासन के साथ मैदान में उतर पड़ा। नगर आयुक्त गौरांग राठी के निर्देश पर निगम के सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, सीओ तृतीय श्वेताभ सिंह, एसीएम द्वितीय अंजुम बी. के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। तस्वीर महल चौराहे से बुलडोजर गरजना शुरू कर दिया। यहां पर वाशिंग सेंटर को हटवा दिया गया। शमशाद मार्केट चौराहे तक दोनों साइड के रोड को खाली करा दिया गया। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने मार्बल, पत्थर रखकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालों पर कार्रवाई भी कराई। उनसे 10 हजार रुपये जुर्माना वसूले गए।

सपा नेता ने किया हंगामा

अभियान पर सपा नेता हाजी उस्मान, पूर्व पार्षद यामीन खान आदि बड़ी संख्या में पहुंच गए। इन नेताओं की सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद व सीओ श्वेताभ सिंह से नोकझोंक हो गई। दुकानदारों और सपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र हो गए। करीब आधे घंटे जमकर नोकझोंक हुआ। पुलिस बल को देखते हुए लोग माहौल खराब नहीं कर सकें। नगर निगम की ओर से बनाए गए वेंडिंग जोन में अवैध रूप से अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों को हटवाकर फुटपाथ को पूरी तरह कब्जा मुक्त करा दिया गया। कार वाशिंग सेंटर, चाय की दुकान, खोखे हटवा दिए गए। कुछ ने नहीं हटाया तो उसे ध्वस्त करा दिया गया। सड़क के दोनों किनारों पर नगर निगम द्वारा पेड़ों की झाड़ियों को भी कटवाया गया। ढकेल और तिरपाल भी हटा दिए गए। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि शहर की यातायात जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने और पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया है। वेंडिंग जोन में सभी को स्थापित किया जाएगा। अभियान में अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, सहायक अभियंता हैदर, अवर अभियंता योगराज सिंह, संजय कुमार, धर्मवीर सिंह, मीडिया सहायक अहसान रब आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी