International Inner Wheel Day : मास्‍क व कपड़े के थैले बांटकर पर्यावरण के प्रति लोगों को किया जागरूक Aligarh news

इनरव्हील पहल ऑफ अलीगढ़ की ओर से रविवार को 97 वे अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील डे के उपलक्ष्य में मुख्य उदेश्य मैत्री और सेवा के तहत व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जागरूकता अभियान व प्लास्टिक का बहिष्कार की मुहिम चलाई गई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 03:44 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 03:44 PM (IST)
International Inner Wheel Day : मास्‍क व कपड़े के थैले बांटकर पर्यावरण के प्रति लोगों को किया जागरूक Aligarh news
चार्टर अध्यक्ष ज्योति मित्तल ने बताया कि सभी को मास्क व कपड़े के थैले वितरित किये गए।

अलीगढ़, जेएनएन :  इनरव्हील पहल ऑफ अलीगढ़ की ओर से रविवार को 97 वे अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील डे  के उपलक्ष्य में मुख्य उदेश्य मैत्री और सेवा के तहत व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जागरूकता अभियान व  प्लास्टिक का बहिष्कार की मुहिम चलाई गई। कार्यक्रम सेन्टर पॉइंट की रेड लाइट पर किया गया। चार्टर अध्यक्ष ज्योति मित्तल ने बताया कि सभी को मास्क व कपड़े के थैले  वितरित किये गए। इन पर स्लोगन लिखा गया था  प्लास्टिक हटाओ धरती बचाओ व जल है तो कल है।

 

एसपी सिटी ने भी लोगों को किया जागरूक

इस अवसर पर एसपी सिटी सतीश चंद्र ने  सभी को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्‍होंने कहा कि ट्रैफिक रूल्स को नियमित रुप से माना जाए और मास्क पहनेंं, साथ ही उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए सभी से आग्रह भी किया। कहा कि अगर हम सब एक हो जाएं तो प्लास्टिक बनाने पर ही रोक लगा सकते हैं। इससे हमारी धरती को नुकसान ना हो व बेज़ुबान जीव जंतुओं को भी हानि ना हो। इसके साथ ही हमारी डियाट्रिक्ट वाइस चेयरमैन डॉ दिव्या लहरी ने भी क्लब की इस पहल की सराहना की व सभी को संदेश दिया कि सभी सरकार द्वारा निर्देशित नियमोंं का पालन करेंं व स्वयंं भी  सुरक्षित  रहें और पर्यावरण को भी स्वच्छ रखें। चार्टर अध्य्क्ष ज्योति मित्तल ने सभी को इनरव्हील डे बधाई दी व बताया कि अलीगढ़ पहल 2011 से लगातार सेवा व जागरूकता के कार्य  करता आ रहा है व आज भी इनरव्हील के बैनर तले और भी कार्यक्रम करते रहेंगे। सबसे बड़ा सहयोग रेडियो करंट से आर जी ज्योति का रहा, जिन्‍होंने कार्यक्रम की फेसबुक लाइव कवरिंग की। इस अवसर पर अध्‍यक्ष पूनम वार्ष्णेय, आईपीपी अनीता वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष दीपाली अग्रवाल, पूर्व अध्य्क्ष रोली वार्ष्णेय, शिखा गुप्ता, मीना गुप्ता, रेणु अग्रवाल, स्वर्णिम पहल से सचिव सोनाक्षी नन्दन, श्रुति सरल वार्ष्णेय, नव पहल से सचिव कीर्ति सिंह व कोषाध्यक्ष सोनम नवमान आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी