Poisonous bad case in Aligarh : मदन के पार्टनर अनिल खटीक की बुलंदशहर व फरीदाबाद में तलाश तेज Aligarh news

शराब प्रकरण में बड़े माफिया को पकड़ने के बाद पुलिस उनके पूरे चैनल को ध्वस्त करने में लग गई है। आरोपित मदन के बाद पुलिस का टारगेट उसका पार्टनर अनिल खटीक है। हालांकि अनिल की सप्लाई अलीगढ़ में ज्यादा नहीं होती है। वह बुलंदशहर में शराब की सप्लाई करता था।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:19 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:16 AM (IST)
Poisonous bad case in Aligarh : मदन के पार्टनर अनिल खटीक की बुलंदशहर व फरीदाबाद में तलाश तेज Aligarh news
शराब प्रकरण में बड़े माफिया को पकड़ने के बाद पुलिस उनके पूरे चैनल को ध्वस्त करने में लग गई है।

अलीगढ़, जेएनएन ।  शराब प्रकरण में बड़े माफिया को पकड़ने के बाद पुलिस उनके पूरे चैनल को ध्वस्त करने में लग गई है। आरोपित मदन के बाद पुलिस का टारगेट अब उसका पार्टनर अनिल खटीक है। हालांकि अनिल की सप्लाई अलीगढ़ में ज्यादा नहीं होती है। वह बुलंदशहर में शराब की सप्लाई करता था। पुलिस ने इसकी तलाश तेज कर दी है। फरीदाबाद और बुलंदशहर में टीमें जमी हुई हैं।

अब तक 23 मुकदमे दर्ज, 70 से ज्‍यादा आरोपित पकड़े गए 

शराब प्रकरण में अब तक 23 मुकदमों में पुलिस 70 से ज्यादा आरोपितों को पकड़ चुकी है। इनमें अलीगढ़ में शराब के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के साथ आसपास के जिलों के भी माफिया रडार पर लिए गए। इन्हीं में सबसे बड़ा नाम मदनगोपाल उर्फ कालिया का है, जो अलीगढ़ समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में शराब की सप्लाई देता था। पुलिस इसे गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इसके साथी अनिल खटीक की तलाश है। एसओजी की टीमें बुलंदशहर व फरीदाबाद में डटी हैं। अनिल खटीक मदन का पुराना सहयोगी है। दोनों आस-पड़ोस में ही रहते हैं। मदन अलीगढ़, एटा, जबकि अनिल बुलंदशहर की तरफ सप्लाई करता था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने अनिल की तलाश तेज कर दी है। हालांकि पुलिस को जानकारी ये भी मिली थी कि अनिल अलीगढ़ में ही कहीं छिपा हुआ है। लेकिन, फिलहाल कोई सफलता नहीं मिली है। सर्विलांस की मदद से अनिल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि अनिल की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी