गरीबों की लगी लाटरी, मार्च में एक साथ पहली बार मिलेंगे छह सामान Aligarh News

अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। मार्च में इनकी लाटरी लग गई है। पहली बार पूर्ति विभाग इन उपभोक्ताओं को एक साथ छह सामान बांटने जा रहा है। इसमें गेहूं चावल के साथ ही मक्का चीनी चना व केरोसिन शामिल होगा।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:49 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:49 AM (IST)
गरीबों की लगी लाटरी, मार्च में एक साथ पहली बार मिलेंगे छह सामान Aligarh News
इस महीने कुल 24 हजार लीटर कोरोसिन व 340 कुंतल चना का वितरण होगा।

अलीगढ़, जेएनएन। अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर है। मार्च में इनकी लाटरी लग गई है। पहली बार पूर्ति विभाग इन उपभोक्ताओं को एक साथ छह सामान बांटने जा रहा है। इसमें गेहूं, चावल के साथ ही मक्का, चीनी, चना व केरोसिन शामिल होगा। पांच सामान सस्ती दरों पर आवंटित होंगे। वहीं, एक साामान मुफ्त में कार्ड धारकों को मिलेगा। विभागीय अफसरों ने आवंटन की तैयारी कर ली है। पांच मार्च से इसका आवंटन शुरू होगा। 

अंत्योदय श्रेणी के 24 हजार कार्ड 

जिले में कुल साढ़े छह लाख कार्ड धारक हैं। इनमें से करीब 24 हजार कार्ड अंत्योदय श्रेणी के हैं। इन सभी उपभोक्ताओं को गरीबी से रेखा से नीचे माना जाता है। अब तक इन श्रेणी के कार्ड धारकों को एक कार्ड पर 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल मिलता था। कीमत दोनों की क्रमश दो व तीन रुपये किलो रहती थी। पिछले एक साल में इन सामानों के अलावा सरकार के कई नए सामान की भी शुरुआत की थी। इसमें पहले जहां चना बांटे गए थे। इसके बाद चीनी भी बांटी गई, लेकिन यह दोनों सामान पिछले कई महीने से बंद चल रही है। केरोसिन भी एक साल से ज्यादा समय से बंद चल रहा है। अब फरवरी से गेहूं चावल के साथ मक्का का आवंटन शुरू कर दिया है। 

 पहली बार छह सामान

अब मार्च में होली का त्यौहार प्रस्तावित है। ऐसे में प्रदेश सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों के लिए खजाना खोल दिया है। पहली बार जिले में इन कार्ड धारकों को छह सामान दिए जाएंगे। इनमें 15 किलो गेहूं, 15 किलो चावल, पांच किलो मक्का, तीन किलो चीनी, तीन किलो केरोसिन व 1400 ग्राम चना मिलेंगे। इससे उपभोक्ता खुश हैं। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि पांच सामान का तो सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा, लेकिन केरोसिन के लिए एक मानक तय है। इसमें अगर किसी उपभोक्ता के पास बिजली व गैस कनेक्शन में से एक नहीं है तो उसे यह लाभ मिलेगा। जिले भर में इस महीने कुल 24 हजार लीटर कोरोसिन व 340 कुंतल चना का वितरण होगा।

chat bot
आपका साथी