बेकरी गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

लोधा थाना के रोरावर क्षेत्र की खेरेश्वर धाम कालोनी में बेकरी गोदाम में बुधवार देर आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:25 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:25 PM (IST)
बेकरी गोदाम में  आग से लाखों का नुकसान
बेकरी गोदाम में आग से लाखों का नुकसान

अलीगढ़: लोधा थाना के रोरावर क्षेत्र की खेरेश्वर धाम कालोनी में बेकरी गोदाम में बुधवार देर रात आग लग गई। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सुबह गोदाम से धुंआ उठता देख लोगों को इसकी जानकारी हुई। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई और अपने-अपने तरीके से आग बुझाने की कोशिश की। मगर, आग पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में दमकल व स्थानीय लोगों ने मिलकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। टूंडला (फीरोजाबाद) के गांव देवखेड़ा निवासी संजय उपाध्याय बेकरी कारोबारी हैं। करीब दो साल से रोरावर क्षेत्र की रामनगर कालोनी में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने खेरेश्वर धाम कालोनी में बहन संगीता देवी के मकान के पास ही बेकरी गोदाम बना रखा है। यहां से नमकीन, बिस्किट, पापे, चिप्स आदि सामान थोक में खरीदकर उसे फुटकर में बेचते हैं। गोदाम में रात में किसी तरह आग लग गई। रात भर आग सुलगती रही। सुबह करीब छह बजे बहन संगीता देवी व स्वजन की नजर गोदाम की ओर गई तो उन्हें धुंआ उठता दिखा। अनहोनी की आशंका में पास जाकर देखा तो उसमें आग धधक रही थी। इस पर उन्होंने भाई संजय को खबर देने के साथ ही पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग इतनी विकराल थी कि दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। पीड़ित कारोबारी संजय उपाध्याय ने बताया कि आग में लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग में हुए नुकसान का अभी सही आकलन नहीं किया जा सका है। रोरावर इंस्पेक्टर सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है,जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी