धूमधाम से मनाया प्रभु श्रीराम का जन्म दिन

रामनवमी को प्रभु श्रीराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पूरे शहर में कार्यक्रम हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 01:47 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 01:47 AM (IST)
धूमधाम से मनाया प्रभु श्रीराम का जन्म दिन
धूमधाम से मनाया प्रभु श्रीराम का जन्म दिन

जासं, अलीगढ़ : रामनवमी को प्रभु श्रीराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पूरे शहर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। टीकाराम मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ प्रभु की मनोहर झांकी के दर्शन हुए। प्रभु का भव्य श्रंगार किया गया था। प्रभु के जन्म पर मंदिर हर्षोल्लास से गूंज उठा। मिठाई बांटी गई।

अयोध्या के कनक भवन की तरह बने टीकाराम मंदिर में हर साल रामनवमी धूमधाम से मनाई जाती है। इस बार कोरोना के चलते बड़ा आयोजन नहीं किया गया। हालांकि, सुबह से ही भक्तों के आने का क्रम शुरू हो गया। मंदिर के पुजारी राजू पंडित, रामजी ने प्रभु का स्नान कराया। उन्हें सुंदर वस्त्र धारण कराए। भव्य श्रंगार किया। प्रभु की भव्य झांकी देखते ही बन रही थी। दोपहर में प्रभु श्रीराम का जन्म होते ही चारों ओर खुशियां बिखर गई। अयोध्यानगरी प्रकाशमय हो गई। सभी ने प्रभु के जन्म की बधाइयां दीं। भय प्रगट कृपाला दीनदयाला आरती गूंज उठी। उद्योगपति हरिप्रकाश गुप्ता ने परिवार सहित प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मणजी का पूजन किया। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। दुबे पड़ाव स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर पर हवन यज्ञ किया गया। आचार्य यश भारद्वाज ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। प्रभु श्रीराम की आरती हुई। भक्ति रस से सभी सराबोर हो उठे। यजमान मीडिया प्रभारी ललित वाष्र्णेय , प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर डीआर यादव , विशाल आनंद , गोपाल वाष्र्णेय , यतेंद्र , पवन भारद्वाज आदि थे। जीवन वाष्र्णेय , सत्तों भाई, अजय प्रताप, भरत राज आदि ने पूजन किया।

घर-घर मनाई गई खुशियां

इस बार कोरोना के चलते बाहर अधिक कार्यक्रम नहीं हुए। घरों में लोगों ने प्रभु श्रीराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। हवन-पूजन के साथ प्रभु की आरती की गई। प्रसाद बांटा गया। अचलताल स्थित श्री गिलहराज मंदिर में प्रभु को भोग लगाया गया और आरती हुई। सराय हकीम, सासनीगेट, भमौला आदि जगहों पर भी कार्यक्रम हुए।

chat bot
आपका साथी