भगवान परशुराम सर्व समाज के आराध्य : डा. लोकेश

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 01:04 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 01:04 AM (IST)
भगवान परशुराम सर्व समाज
के आराध्य : डा. लोकेश
भगवान परशुराम सर्व समाज के आराध्य : डा. लोकेश

अलीगढ़ : भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आवास पर मनाया गया। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सादगी से कार्यक्रम हुआ। उपस्थिति जनों ने भगवान परशुराम के चित्र और मूर्ति पर माला पहना कर पूजा अर्चना की। इस दौरान कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाए जाने की प्रार्थना भी की गई।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. लोकेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम चिरंजीवी हैं, जो भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। वह किसी एक समाज या व्यक्ति के आराध्य नहीं अपितु सर्वसमाज के देव हैं। हमें उनके ऋषि जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस मौके पर परशुराम सेवा संस्थान के तहसील अध्यक्ष नितिन तिवारी, अखिल सूर्यवंशी एकता के प्रदेश अध्यक्ष नाहर सिंह सूर्यवंशी, कृष्णानंद शर्मा, अशोक शर्मा, रामअवतार शर्मा, दिनेशपाल बघेल, खजान सिंह, संजीव शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम की जयंती

बरला : तहसील अतरौली के गांव गनियावली में चौक पर भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई। मूर्ति पर माल्यार्पण करने के साथ साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष डा. जितेंद्र सिंह, संजय शर्मा, दीपक, वेदप्रकाश, अश्वनी शर्मा आदि मौजूद थे।

भगवान परशुराम को जयंती मनाई

पिसावा क्षेत्र के गांव रूप नगर में शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गयी। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। वह किसी जाति विशेष के भगवान ना होकर सर्व समाज के भगवान हैं। कोरोना महामारी के कारण सरकार व स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए भगवान परशुराम जयंती अपने आवास पर ही मनाई गई है। इस दौरान भगवान परशुराम जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर कन्हैया शर्मा, सुरेंद्र शर्मा,भूरा पंडित,सिद्धार्थ शर्मा, प्रवीन शर्मा, बिट्टू शर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी