अलीगढ़ में नावल्टी व अप्सरा सिनेमाघर पर लटके ताले

कोरोना काल में कुछ दिन शुरुआत के बाद फिर से बंद हो गईं टाकीज दर्शकों के नहीं आने से दोनों के प्रबंधन ने बंद करने का लिया फैसला हर माह इनसे करीब पांच लाख रुपये प्रशासन को मिलता था राजस्व।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 02:19 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 02:19 AM (IST)
अलीगढ़ में नावल्टी व अप्सरा सिनेमाघर पर लटके ताले
अलीगढ़ में नावल्टी व अप्सरा सिनेमाघर पर लटके ताले

सुरजीत पुंढीर, अलीगढ़ : सिनेमाघरों में फिल्म देखने के शौकीनों के लिए के लिए ये झटकेदार खबर है। शहर के सबसे पुराने नावल्टी व अप्सरा सिनेमा हॉल में ताले पड़ गए हैं। कोरोना काल में घाटे के चलते संचालकों ने यह फैसला लिया है। इन संचालकों ने प्रशासन को लिखित में बंद करने के लिए आवेदन भी दिया है। अब दर्शक यहां फिल्म नहीं देख पाएंगे। इन दोनों के बंद होने से राजस्व विभाग को हर महीने पांच लाख का घाटा झेलना पड़ेगा। अन्य सिनेमाघरों से भी बहुत कम राजस्व मिल रहा है।

जिलेभर में छह सिनेमा हॉल संचालित थे। इनमें तीन मल्टीफ्लेक्स व तीन साधारण थे। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने इन्हें बंद करने का फैसला लिया था। मार्च में संचालकों ने ताले डाले दिए। पांचवें अनलॉक के दौरान इन्हें खोलने का फैसला लिया गया। अक्टूबर में इसके आदेश जारी हुए, लेकिन संचालकों के पास दर्शकों को दिखाने के लिए नई फिल्में नहीं थीं। उन्हें पुरानी फिल्मों का ही प्रदर्शन करना पड़ा। मल्टीफ्लेक्स ने टिकट सस्ती कर दीं। सभी सिनेमाघर शुरू हुए तो सस्ती टिकटों के चलते लोगों ने साधारण सिनेमाघरों में जाना बंद कर दिया। इससे उन्हें घाटा होने लगा। पिछले दिनों अप्सरा सिनेमा के संचालक ने बंद करने का फैसला लिया। नावल्टी के संचालक ने भी कोरोना काल में एक-दो दिन ही संचालन किया। अब दोनों सिनेमाघरों पर ताले पड़ गए हैं।

अब दस लाख ही राजस्व : कोरोना से पहले प्रशासन को सिनेमाघरों से हर महीने 50 लाख रुपये राजस्व मिलता था। अब 10 लाख रुपये आ रहा है।

सौ से ऊपर 18 फीसद जीएसटी

सरकार ने सिनेमाघरों को भी जीएसटी में शामिल कर लिया है। शुरुआत में 18 फीसद जीएसटी तय किया गया था। संचालकों ने विरोध जताया तो 100 रुपये से नीचे की टिकट पर 12 फीसद जीएसटी है। इससे ऊपर के टिकट पर 18 फीसद जीएसटी है।

...........

नावल्टी व अप्सरा के मालिकों ने सिनेमाघर बंद करने के लिए लिखित में दे दिया है। अब इनसे राजस्व नहीं वसूला जाएगा। अन्य सिनेमाघरों से भी बहुत कम राजस्व आ रहा है।

एमपी सिंह, वाणिज्य कर अधिकारी

chat bot
आपका साथी