ताला मजदूर ने फंदे पर झूलकर दी जान Aligarh News

बन्नादेवी क्षेत्र में आइटीआइ रोड स्थित मुश्ताक नगर में ताला मजदूर ने शनिवार को फंदे पर लटक कर जान दे दी।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 11:53 AM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 11:53 AM (IST)
ताला मजदूर ने फंदे पर झूलकर दी जान Aligarh News
ताला मजदूर ने फंदे पर झूलकर दी जान Aligarh News

अलीगढ़ (जेएनएन)। बन्नादेवी क्षेत्र में आइटीआइ रोड स्थित मुश्ताक नगर में ताला मजदूर ने शनिवार को फंदे पर लटक कर जान दे दी। यहां के ताला मजदूर किशोरी लाल का बड़ा अविवाहित बेटा डब्ल्यू उर्फ बबलू (32) उनके साथ ताले के कारखाने में काम करता था।

पंखे पर लटक कर दी जान

रोजाना की तरह आज सुबह भी वो दोनों काम पर गए थे, करीब दस बजे लौट आए। घर आकर बबलू कमरे में पंखे पर रस्सी बांधकर लटक गया। परिजनों के चीख-पुकार मचाने पर पड़ोसी आ गए। पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को उतारा। किशोरी लाल ने बताया कि ऐसी कोई बात भी नहीं हुई, जिसके चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों ने कोई शिकायत नहीं की है।

chat bot
आपका साथी