Live Aligarh Coronavirus Lockdown 4 News : corona ने वृद्घ महिला की ली जान, JNMC के सीनियर डॉक्टर पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को कोरोना ने जेएन मेडिकल में भर्ती एक वृद्ध महिला की जान ले ली।

By Sandeep SaxenaEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 11:25 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 08:20 AM (IST)
Live Aligarh Coronavirus Lockdown 4 News : corona ने वृद्घ महिला की ली जान, JNMC के सीनियर डॉक्टर पॉजिटिव
Live Aligarh Coronavirus Lockdown 4 News : corona ने वृद्घ महिला की ली जान, JNMC के सीनियर डॉक्टर पॉजिटिव

अलीगढ़ [जेएनएन]: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को कोरोना ने जेएन मेडिकल में भर्ती एक वृद्ध महिला की जान ले ली जबकि इसी मेडिकल के एक सीनियर डॉक्टर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली हैं। अहम बात यह है कि सीनियर डॉक्टर पूर्व एडी के पति हैं। जिले में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 51 है, जिनका इलाज चल रहा है। अब तक पाए गए 129 मरीजों में से 63 सही हो चुके हैं। 14 की मौत हो चुकी है।

 अलीगढ़ में पांच सही हुए, तीन और संक्रमित मिले

अलीगढ़ : कोरोना के कहर के बीच अच्छी खबर यह है कि रविवार को पांच और मरीज सही होकर घर चले गए। जेएन मेडिकल कॉलेज से आई सौ मरीजों की रिपोर्टों में से 97 निगेटिव पाई गईं। लेकिन, तीन और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इन सहित जिले में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 51 है, जिनका इलाज चल रहा है। अब तक पाए गए 129 मरीजों में से 63 सही हो चुके हैं। 14 की मौत हो चुकी है।

सात वर्षीय बालिका पॉजिटिव

 पिछले दिनों सराय मानङ्क्षसह के युवा समाजसेवी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। रविवार को उनकी सात वर्षीय बेटी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अतरौली के मोहल्ला पक्की गढ़ी का  27 वर्षीय मरीज संक्रमित मिला है। वह पहले से ही किडनी रोग से ग्रस्त है। इसे लेबल-3 अस्पताल में भर्ती कराने के लिए आगरा भेजा गया है। लोधा ब्लॉक के गांव कैथवारी की एक वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।  इसके चाचा और बहन पहले से संक्रमित हैं।

chat bot
आपका साथी