लिंक लाक कंपनी ने बढ़ाए मदद के हाथ, डीडी अस्‍पताल को दिए नौ आक्‍सीजन कंसंट्रेटर Aligarh news

बुधवार को लिंक लाक कंपनी के मालिक व पूर्व सपा विधायक जफर आलम ने नौ आक्सीजन कंसंस्ट्रेटर भेंट किए। मंडलायुक्त उद्योगपति जफर आलम के द्वारा इस कोरोना संकटकाल में की गई मदद की सराहना की है। जफर ने लोगों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने का आव्हान किया है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 04:03 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 04:14 PM (IST)
लिंक लाक कंपनी ने बढ़ाए मदद के हाथ, डीडी अस्‍पताल को दिए नौ आक्‍सीजन कंसंट्रेटर Aligarh news
देश की प्रतिष्ठित लिंक लाक कंपनी ने डीडी अस्‍पताल को नौ आक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन ।  देश की प्रतिष्ठित लिंक लाक कंपनी ने डीडी अस्‍पताल को नौ आक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए हैं। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने मंडल के उद्यमी व कारोबारियों से इस संकट के बीच संक्रमित पर काबू में करने व मरीजों को उपचार देने के लिए आक्सीजन सिलिंडर व आक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट करने का आव्हान किया था।

हाल ही में एक वेंटीलेटर भी दान किया

बुधवार को लिंक लाक कंपनी के मालिक व पूर्व सपा विधायक जफर आलम ने नौ आक्सीजन कंसंस्ट्रेटर भेंट किए। मंडलायुक्त उद्योगपति जफर आलम के द्वारा इस कोरोना संकटकाल में की गई मदद की सराहना की है। जफर ने पिछले साल कोरोना संकट के दौरान कंपनी की ओर से आपदा एवं राहत फंड में 10 लाख रुपए व 500 कुंतल आटा भी दान किया था। अभी हाल ही में एक वेंटिलेटर भी दान कर चुके हैं। जफर ने लोगों से कोविड गाइड लाइन का पालन करने का आव्हान किया है।

chat bot
आपका साथी