अलीगढ़ मेंं तेज बारिश से गुल हुई बिजली, देर रात तक अंधेरे में रहा शहर Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। तेज बारिश और ओलावृष्टि से रात में बिजली गुल हो गई इससे पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। शहर के तमाम इलाकों में रात 12 बजे तक लाइट नहीं आई थी। हालांकि मौसम ठीक होने से अधिक दिक्कत नहीं हुई।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 05:19 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 06:45 AM (IST)
अलीगढ़ मेंं तेज बारिश से गुल हुई बिजली, देर रात तक अंधेरे में रहा शहर Aligarh news
तेज बारिश और ओलावृष्टि से रात में बिजली गुल हो गई।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। तेज बारिश और ओलावृष्टि से रात में बिजली गुल हो गई, इससे पूरा शहर अंधेरे में डूब गया। शहर के तमाम इलाकों में रात 12 बजे तक लाइट नहीं आई थी। हालांकि, मौसम ठीक होने से अधिक दिक्कत नहीं हुई।

रविवार की रात नौ बजे शुरू हुई बारिश

रात नौ बजे बारिश शुरू हुई। इसी के साथ ओले भी पड़ने शुरू हुए। हवा के साथ तेज बारिश के चलते ग्रामीण क्षेत्र में तमाम जगहों पर बिजली के तार टूट गए। कुछ जगहों पर बिजली के जर्जर पोल भी गिर पड़े। पेड़ों की डाल टूटकर भी बिजली के तारों पर गिर गए, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। विद्युत विभाग ने शटडाउन ले लिया। हालांकि, शहर से लेकर देहात तक तमाम जगहों पर आपूर्ति बाधित हो गई। इंसुलेटर बस्र्ट होने से लाइट गुल हुई तो कुछ जगहों पर बिजली के तार पर पेड़ की डाल आदि गिरने से। रात 12 बजे तक बारिश होती रही, इसके चलते विद्युत कर्मी भी रात में लाइट ठीक करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएं। त्योहार के चलते भी तमाम बिजलीकर्मी छुट्टी पर थे। इससे रात में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। तमाम घरों में इनवर्टर जवाब दे गए। हालांकि, बारिश होने से उन्हें गर्मी और उमस से नहीं जूझना पड़ा, मगर लाइट गुल होने से परेशानी हुई।

इन किसानों को मिलेेेगा मुआवजा 

33 फीसद से अधिक नुकसान वाले किसान ही मुआवजे की श्रेणी में शामिल हैं। 13,500 रुपये प्रति हेक्टेअर के हिसाब से मुआवजा मिलेगा। अधिकतम दो हेक्टेअर में बर्बाद हुई धान की फसल का मुआवजा मिलेगा। मुआवजे की राशि सीधे खाते में पहुंचेगी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भी लाभ मिलेगा। पिछले दिनों हुई बारिश से इगलास में 2410 हेक्टेअर धान की फसल बर्बाद हुई थी। 7590 किसान प्रभावित हुए हैं। इनके लिए 3,25,35000 रुपये मुआवजा प्रस्तावित किया गया। वहीं, खैर में 7358 किसानों की 2337 हेक्टेअर फसल बर्बाद हुई थी। इनके लिए 3.15 करोड़ रुपये मुआवजा प्रस्तावित है।

chat bot
आपका साथी