Aligarh Weatherforecast : शीतलहर के प्रकोप से कांप रहा जनजीवन, अभी और सताएगी ठंड, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस

पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी के चलते शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में पूरा शहर आ चुका है। सर्द हवाओं ने गलन काफी बढ़ा दी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। सूरज बादलों की ओट में छिपा हुआ है।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 11:23 AM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 11:23 AM (IST)
Aligarh Weatherforecast : शीतलहर के प्रकोप से कांप रहा जनजीवन, अभी और सताएगी ठंड, न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस
पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी के चलते शीतलहर का प्रकोप जारी है।

अलीगढ़,जेएनएन। पहाड़ों पर भीषण बर्फबारी के चलते शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाड़ कंपाने वाली ठंड की चपेट में पूरा शहर आ चुका है। सर्द हवाओं ने गलन काफी बढ़ा दी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। सूरज बादलों की ओट में छिपा हुआ है। इससे लोग और ज्यादा ठिठुर रहे व परेशान है। दोपहर में धूप खिली तो अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। 

 शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री था जो शनिवार को लुढ़ककर 8.0 डिग्री हो गया। रविवार-सोमवार की रात में पारा 5.0 डिग्री चला पहुंच गया। पहाड़ों में बढ़ती बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण गलन भरी ठंड ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। शीतलहर ने सर्दी में फिर इजाफा कर दिया है। आने वाले दिनों में पारा के और नीचे गिरने की आशंका है। सर्दी बढ़ने के साथ अब घना कोहरा भी छाएगा। दिन का तापमान गिरने के साथ आ‌र्द्रता बढ़ने के बाद यह स्थिति बनेगी। इस हफ्ते हल्के से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं।

शीतलहर के बीच आज सूर्य देव भी अदृश्य हो गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर रात भर लोग अलाव के सामने ठंड से बचने का प्रयास करते रहे। सुबह से फिर वही स्थिति है। चिकित्सकों ने लोगों को ठंड से बचाव करते हुए खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाकर रखना है। 

chat bot
आपका साथी