करंट से तेंदुआ की मौत, दहशत में गांव वाले

जवां क्षेत्र में बरौली ईदगाह के पास गुरुवार शाम खेत में एक नर तेंदुआ मृत मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 02:03 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 02:03 AM (IST)
करंट से तेंदुआ की मौत,  दहशत में गांव वाले
करंट से तेंदुआ की मौत, दहशत में गांव वाले

जासं, अलीगढ़ : जवां क्षेत्र में बरौली ईदगाह के पास गुरुवार शाम खेत में एक नर तेंदुआ मृत मिला। मौत खेत में की गई तारबंदी में दौड़ रहे करंट से हुई। तेंदुआ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने को जहां भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं लोगों में दहशत भी है कि तेंदुआ आया कहां से? कहीं उसका कोई दूसरा साथी जंगल में तो नहीं छिपा हुआ, ये सवाल भी उठे। वन विभाग की टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिले में पहली बार तेंदुआ देखा गया है, इससे अफसर भी हैरान हैं। इसके बदायूं, पीलीभीत की तरफ से आने की संभावना जताई जा रही है।

ईदगाह के निकट आलू का खेत है। यहां के किसान ने जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए कंटीले तार लगा रखे हैं, इनमें शाम को करंट छोड़ दिया जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार को एक तेंदुआ कहीं से आ गया और तारों में फंस गया, जिससे उसकी जान चली गई है। बुरी तरह झुलस भी गया। शरीर पर घाव है। शाम को किसानों की नजर मृत तेंदुआ पर पड़ी तो पुलिस व वन विभाग को सूचना दे दी। वन विभाग के एसडीओ सतीश कुमार व सीओ अरविद कुमार ने बताया कि तेंदुआ कहां से आया है, यह जांच का विषय है। जिले में पूरी जमीन कृषि योग्य है, जबकि तेंदुआ जंगलों में पाए जाते हैं। ऐसे में किसी पड़ोसी जिले के जंगल से आने की संभावनाएं हैं। आसपास के क्षेत्र में भी सर्विलांस बढ़ाया गया है। प्रथम ²ष्टया इसकी मौत करंट से ही हुई है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

chat bot
आपका साथी