देर रात अलीगढ़ में रामघाट रोड पर मौत बनकर दौड़ी कार, कई वाहनों को मारी टक्कर Aligarh news

क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित अतरौली अड़्डे के पास शुक्रवार देर रात एक कार साक्षात मौत बनकर दौड़ी। कार ने गाय समेत कई वाहनों को टक्कर मारने के साथ ही एक रिक्शा चालक को रौंद डाला। इसके बाद कार नाले में जा घुसी।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 01:13 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 01:13 PM (IST)
देर रात अलीगढ़ में रामघाट रोड पर मौत बनकर दौड़ी कार, कई वाहनों को मारी टक्कर Aligarh news
क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित अतरौली अड़्डे के पास शुक्रवार देर रात एक कार साक्षात मौत बनकर दौड़ी।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित अतरौली अड़्डे के पास शुक्रवार देर रात एक कार साक्षात मौत बनकर दौड़ी। कार ने गाय समेत कई वाहनों को टक्कर मारने के साथ ही एक रिक्शा चालक को रौंद डाला। इसके बाद कार विपरीत दिखा में नाले में जा घुसी। राहगीराें ने पुलिस की मदद से आरोपित कार चालक को पकड़ लिया है। चालक नशे में धुत बताया गया है। गनीमत रही कि किसी की मौत नहीं हुई। 

मीनाक्षी पुल से नीचेे उतरते ही पहले गाय को मारी टक्‍कर 

रात करीब साढ़े बारह बजे दुबे का पड़ाव की ओर से एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में जा रही थी। मीनाक्षी पुल से नीचे उतरते ही कार ने सड़क पर आयी गाय को टक्कर मार दी। इसके बाद अतरौली अड्डे पर खड़ी क्वार्सी के सुरेंद्र नगर निवासी कोचिंग संचालक अनुभव सिंह की कार के अलावा इलाके के ही भाजपा नेता गौरव गौदानी की खड़ी इनोवा कार में टक्कर मार दी। इतने पर भी कार नियंत्रित नहीं हुई और फिर कार ने एक रिक्‍शा व साइकिल चालक को बुरी तरह से रौंद डाला। इसके बाद कार सड़क किनारे विपरीत दिशा में नाले में जा घुसी। हादसे में रिक्‍शा व साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

हादसे की खबर पर भाजया युवा मोर्चा के महानगर भी पहुंचे मौके पर

इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह ने बताया कि चालक की पहचान क्वार्सी के रेलवे कालोनी सहपऊ वाले के पीछे रहने वाले फौजी कच्छ चौधरी के रूप में हुई है। चालक बुरी तरह से नशे में धुत है। हादसे की खबर पर भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर आ गए। उधर घायल रिक्शा व साइकिल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि हादसा रात में हुआ। अगर देर शाम या दिन में होता तो गंभीर हालात होते।

chat bot
आपका साथी