साइिकल पर सवार हुईं लक्ष्मी धनगर, लिया कुछ ऐसा संकल्‍प Aligarh News

अखिल भारतीय धनगर महासंघ की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर नेसपा का दामन थाम लिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समझ उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में समाजहित में तमाम कार्य किए हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 09:16 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 09:16 AM (IST)
साइिकल पर सवार हुईं लक्ष्मी धनगर, लिया कुछ ऐसा संकल्‍प Aligarh News
लक्ष्मी धनगर ने शनिवार को सपा का दामन थाम लिया।

अलीगढ़, जेएनएन। अखिल भारतीय धनगर महासंघ की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने शनिवार को सपा का दामन थाम लिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समझ उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि वह सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगी। 

संगठन मजबूत होगा

अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में समाजहित में तमाम कार्य किए हैं। लक्ष्मी धनगर निर्दलीय लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। हालांकि, लक्ष्मी धनगर के भाजपा में भी शामिल होने की चर्चा उड़ चुकी थी, मगर उन्होंने सिरे से नकार दिया था।कहा था कि वह भाजपा में कभी नहीं जाएंगी। लक्ष्मी ने लोक सभा चुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ा था। काफी वोट लेने में भी वह सफल हुईं। इसके बाद से वह लगातार समाज सेवा से जुड़ी हुई हैं। सपा में उनके जाना कोई नया नहीं है। भाजपा में जाने से वह लगातार इनकार करती आ रहीं थींद्ध। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि लक्ष्मी धनगर संषर्घशील महिला हैं, उनके आने से संगठन मजबूत होगा। गिरेंद्र यादव, विजेंद्र सिंह धनगर, जीतू बघेल, बंगाली सिंह धनगर, सुखपाल सिंह, जगदीश सिंह, तेजपाल सिंह धनगर, धारा सिंह, सीपी सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी