जातिवाद और तुष्टीकरण को खत्म करने को आगे आए क्षत्रिय समाज Aligarh news

महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री भगवान सिंह (जयपुर) ने कहा क्षत्रिय समाज जातिवाद व तुष्टिकरण को खत्म करने के लिए आगे आए। महासभा रचनात्मक गतिविधियों के लिए अपनी सक्रियता जारी रखे। राजनीतिक रुप से मजबूती के लिए एकजुटता बनाए रखना भी जरुरी है।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 02:16 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 02:46 PM (IST)
जातिवाद और तुष्टीकरण को खत्म करने को आगे आए क्षत्रिय समाज Aligarh news
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का क्वार्सी स्थित एक मैरिज होम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

अलीगढ़, जेएनएन।  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का रविवार को क्वार्सी स्थित एक मैरिज होम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अपनी सक्रियता जारी रखे महासभा

मुख्य वक्ता महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री भगवान सिंह (जयपुर) ने कहा क्षत्रिय समाज जातिवाद व तुष्टिकरण को खत्म करने के लिए आगे आए। महासभा रचनात्मक गतिविधियों के लिए अपनी सक्रियता जारी रखे। राजनीतिक रुप से मजबूती के लिए एकजुटता बनाए रखना भी जरुरी है। मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने समाज को हर संभव मदद का भरोसा दिया। भाजपा ब्रजप्रांत के उपाध्यक्ष ठा. श्योराज सिंह ने क्षत्रिय समाज को राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। एमएलसी डा. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी क्षत्रिय समाज को जागरूक होकर के आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। समारोह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिसोदिया, सदस्य वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार, मथुरा के ठा. रामजीलाल सुजान सिंह व हेमराज सिंह, प्रदेश महासचिव डा. राजेश चौहान व ठा. कमल प्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता डा. एके तोमर ने की। संचालन डा. आदर्श राज सिंह ने किया। समारोह जवां ब्लाक प्रमुख ठा. हरेंद्र सिंह, चंडौस प्रमुख सीमा सिंह, अकराबाद ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह व हाथरस जिले के हसायन ब्लाक प्रमुख डीपी सिंह सहित तमाम ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य का सम्मान किया गया ।

ये लोग रहे मौजूद

मंडल अध्यक्ष दलवीर चौहान, युवा महानगर अध्यक्ष विवेक चौहान,आदर्श राज सिंह, जय भगवान सोलंकी, गजेंद्र राघव, संदीप सिंह, शीलू ठाकुर, आर के चौहान मनोज सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में भारी तादात में समाज के लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी