अलीगढ़ में 21 जनवरी को आ सकती है कोविड वैक्सीन की दूसरी खेप

फ्रंट लाइन वर्कर्स के लिए वैक्सीन मिलने की संभावना स्वास्थ्य कर्मियों के लिए वैक्सीन की अभी जरूरत।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 02:09 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 02:09 AM (IST)
अलीगढ़ में 21 जनवरी को आ सकती है कोविड वैक्सीन की दूसरी खेप
अलीगढ़ में 21 जनवरी को आ सकती है कोविड वैक्सीन की दूसरी खेप

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : कोरोना वायरस के खात्मे को पहले चरण का एक टीकाकरण सत्र पूरा हो चुका है। दूसरा, तीसरा व चौथा टीकाकरण सत्र 22, 28 व 29 जनवरी को होगा इसके बाद मापअप राउंड चलेगा। अब अवशेष स्वास्थ्य कर्मियों व दूसरे चरण के लिए वैक्सीन की दूसरी खेप 21 जनवरी को मिलने की संभावना है।

आगामी तीन सत्रों के लिए मंगलवार को भी स्वास्थ्य विभाग नए 24 स्थान चयनित नहीं कर पाया। जिला अस्पताल को छोड़ दें तो ज्यादातर केंद्रों पर मुहर लग गई है। बुधवार को सूची फाइनल हो जाएगी। कहां पर कितने टीके लगेंगे, यह भी तय हो जाएगा।

अगली खेप पर नजर : जनपद में 22 जनवरी को अगला टीकाकरण सत्र है। अफसरों को उम्मीद है कि 21 को अतिरिक्त वैक्सीन अलीगढ़ को मिल जाएगी। कितनी वैक्सीन मिलेगी? अभी इसकी जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि पहले चरण में जिन स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जानी है, उनके अलावा दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए भी वैक्सीन मिल जाएंगी।

.......

चार कोरोना संक्रमित स्वस्थ,

आठ नए मरीज भी मिल गए

जासं, अलीगढ़ : कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान की तैयारियां चल रही हैं, वहीं लोग लापरवाही भी खूब बरत रहे हैं। फिर से संक्रमितों मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। विगत 24 घंटे में आठ नए मरीज फिर मिल गए। चार मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है। अब तक 11 हजार 298 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 11 हजार 115 स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। आंकड़ों में 56 मरीजों की मृत्यु हुई है। सराय मान सिंह में 40 वर्षीय व्यक्ति, भगवान नगर पला साहिबाबाद में एक ही परिवार के 42 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय व्यक्ति, 33 वर्षीय युवक, सिहावली गंगीरी में 30 वर्षीय युवक व गिरधर गंगीरी में 48 वर्षीय व्यक्ति, आर्य नगर कालोनी मानसरोवर में 67 वर्षीय बुजुर्ग पाजिटिव निकले। बाक्स आयुष्मान भारत में मिथराज व

दीनदयाल को गोल्डन अवार्ड

जासं, अलीगढ़ : कोरोना संकट काल में मरीजों के मुफ्त इलाज को शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भी पटरी से उतर गई। पैनल में शामिल ज्यादातर अस्पतालों ने इलाज को आए आयुष्मान मरीजों को टरका दिया या नकद धनराशि की मांग की। मरीजों को परेशानी हुई। काफी मरीजों को कार्ड होने के बाद भी इधर-उधर से पैसे की व्यवस्था कर इलाज कराना पड़ा। कुछ अस्पतालों ने आयुष्मान मरीजों का इलाज करना जारी रहा। इनमें मिथराज हास्पिटल व दीनदयाल अस्पताल प्रमुख रूप से शामिल रहे। सीएमओ डा. बीपीएस कल्याणी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में बेहतर सेवाएं देने वाले अस्पतालों को गोल्ड अवार्ड देने की घोषणा की गई है। सूची में मिथराज व दीनदयाल अस्पताल भी शामिल हैं। इन्हें 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी