अलीगढ़ में धान की फसल रखा रहे किसान की हत्या

गंगीरी क्षेत्र के गांव शादीपुर में धान की फसल रखा रहे किसान की अज्ञात लोगों ने सोते समय धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।अलीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 04:51 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 04:51 PM (IST)
अलीगढ़ में धान की फसल रखा रहे किसान की हत्या
किसान महेश पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। गंगीरी क्षेत्र के गांव शादीपुर में धान की फसल रखा रहे किसान की अज्ञात लोगों ने सोते समय धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।अलीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर उसके परिवार में करुण-क्रंदन होने लगा। उसके भतीजे आकाश ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी 32 वर्षीय किसान महेश पुत्र डालचंद शनिवार की रात अपने खेत पर धान की फसल को रखाने के लिए गया था। रात में वह वहीं चारपाई पर सो गया। रात में ही अज्ञात लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया और उसे मरणासन्न अवस्था मे छोड़कर चले गए। रविवार की सुबह जंगल गए लोगों ने उसे खून में लथपथ देख उसके स्वजनों को सूचना दी। स्वजनों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद पांडे मय पुलिस बल के वहां पहुंच गए और घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र छर्रा भेजा। जहां से उसे अलीगढ रैफर कर दिया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर उसके परिवार में करुण-क्रंदन होने लगा। उसके भतीजे आकाश ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

chat bot
आपका साथी