अलीगढ़ में उपचुनाव में सपा से कौशर और निर्दलीय राजू पार्षद निर्वाचित Aligarh news

नगर निगम के दो वार्डों में पार्षद पद के लिए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी कौशर जहां और निर्दलीय राजू पासवान पार्षद निर्वाचित हुए हैं। गुरुवार को जवाहर भवन में हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। दोनों ही वार्डों ने भाजपा प्रत्याशी पीछे रहे।

By Anil KushwahaEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 03:40 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 03:50 PM (IST)
अलीगढ़ में उपचुनाव में सपा से कौशर और निर्दलीय राजू पार्षद निर्वाचित Aligarh news
नगर निगम के दो वार्डों में उपचुनाव में सपा प्रत्याशी कौशर जहां और निर्दलीय राजू पासवान पार्षद निर्वाचित हुए।

अलीगढ़, जेएनएन ।  नगर निगम के दो वार्डों में पार्षद पद के लिए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी कौशर जहां और निर्दलीय राजू पासवान पार्षद निर्वाचित हुए हैं। गुरुवार को जवाहर भवन में हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। दोनों ही वार्डों ने भाजपा प्रत्याशी पीछे रहे, अन्य दल भी बढ़त नहीं बना सके। 

पार्षदों के निधन पर हुआ उपचुनाव

पार्षद वार्ड 10 (सराय दीनदयाल) व वार्ड 50 (मौलाना आजाद नगर) के पार्षदों का निधन होने पर उपचुनाव निर्धारित थे। चार मई को मतदान हुआ था। वार्ड 10 से सपा प्रत्याशी गौरव कुमार, भाजपा प्रत्याशी राहुल चेतन और निर्दलीय प्रत्याशी राजू पासवान मैदान में थे। वहीं, वार्ड 50 से सपा प्रत्याशी कौशर जहां, भाजपा से नाजरीन, कांग्रेस से मुनीषा बेगम, एआइएमआइएम से मीना बेगम के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में नगमा, नूर बानो, शाबिया उर्फ शबाना और सलीमन बेगम ने चुनाव लड़ा था। दोनों वार्डों से कुल 11 प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ। लेकिन मतदान प्रतिशत काफी कम रहा। वार्ड 10 से कुल 7,736 मतदाताओं में 30.2 फीसद ने ही मतदान किया। जबकि, वार्ड 50 से 8,508 मतदाताओं में 40.6 फीसद ने ही वोट डाले।

गुरुवार को जारी हुआ परिणाम

गुरुवार को जवाहर भवन में मतगणना उपरांत परिणाम जारी कर दिए गए। वार्ड 10 से निर्दलीय प्रत्याशी राजू पासवान 1125 वोट पाकर विजयी हुए। उनके निकटम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी को 764 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी राहुल चेतन को 759 वोट मिले। वहीं, वार्ड 50 से सपा प्रत्याशी कौशर जहां ने 1271 वोट पाकर जीत हासिल की। उनके निकटम प्रतिद्वंदी निर्दलीय मीना बेगम को 836 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मुनीषा बेगम को 413, निर्दलीय सलीमन बेगम को 317 और भाजपा की नाजरीन को 97 वोट ही मिल सके। अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी भाजपा प्रत्याशी से अधिक वोट पाए।

chat bot
आपका साथी