अलीगढ़ नगर निगम के लिए सपा से कौशर जहां व निर्दलीय राजू पासवान पार्षद निर्वाचित

नगर निगम के दो वार्डों में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी कौशर जहां व निर्दलीय राजू पासवान पार्षद निर्वाचित हुए हैं। गुरुवार को जवाहर भवन में हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 08:21 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:21 PM (IST)
अलीगढ़ नगर निगम के लिए सपा से कौशर जहां व निर्दलीय राजू पासवान पार्षद निर्वाचित
अलीगढ़ नगर निगम के लिए सपा से कौशर जहां व निर्दलीय राजू पासवान पार्षद निर्वाचित

जासं, अलीगढ़ : नगर निगम के दो वार्डों में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी कौशर जहां व निर्दलीय राजू पासवान पार्षद निर्वाचित हुए हैं। गुरुवार को जवाहर भवन में हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। दोनों ही वार्डों ने भाजपा प्रत्याशी आखिरी पायदान पर रहे। वार्ड 10 में भाजपा अपनी सीट भी न बचा सकी।

वार्ड 10 (सराय दीनदयाल) व वार्ड 50 (मौलाना आजाद नगर) के पार्षदों का निधन होने पर उपचुनाव निर्धारित थे। चार मई को ईवीएम से मतदान हुआ। वार्ड 10 से सपा प्रत्याशी गौरव कुमार, भाजपा प्रत्याशी राहुल चेतन व निर्दलीय प्रत्याशी राजू पासवान मैदान में थे। वार्ड 50 से सपा प्रत्याशी कौशर जहां, भाजपा से नाजरीन, कांग्रेस से मुनीशा बेगम, एआइएमआइएम से मीना बेगम के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में नगमा, नूर बानो, शाबिया उर्फ शबाना और सलीमन बेगम ने चुनाव लड़ा था। दोनों वार्डों में कुल 11 प्रत्याशियों के लिए मतदान हुआ। मतदान प्रतिशत काफी कम रहा। वार्ड 10 में 7,736 मतदाताओं में से 30.2 फीसद ने ही मतदान किया। 23 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। वार्ड 50 से 8,508 मतदाताओं में 40.6 फीसद के ही वोट पड़े। जवाहर भवन में सात चरणों में हुई मतगणना के बाद परिणाम जारी कर दिए गए। वार्ड 10 से निर्दलीय प्रत्याशी राजू पासवान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी गौरव को 361 वोटों से हराकर विजयी हुए। वार्ड 50 से सपा प्रत्याशी कौशर जहां ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय मीना बेगम को 435 वोटों से हराकर जीत हासिल की। 45 मतदाताओं ने नोटा पर बटन दबाया। निर्वाचित पार्षदों को प्रमाण पत्र दिए गए।

अपनी सीट पर हारी भाजपा : वार्ड 10 भाजपा की सीट थी। यहां से भाजपा पार्षद भूदेव सिंह थे। बीते साल उनका निधन हो गया। अब ये सीट निर्दलीय के खाते में चली गई। वार्ड 50 से बसपा की आशिया अल्वी पार्षद थीं। कौशर जहां ने पिछली बार उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था और हार गईं। इस उपचुनाव में कौशर ने जीत हासिल की।

..

वार्ड 10 की स्थिति

कुल मतदाता, 7736

कुल मतदान, 2671

राजू पासवान (निर्दलीय), 1125

गौरव कुमार (सपा), 764

राहुल चेतन (भाजपा), 759

नोटा, 23

वार्ड 50 की स्थिति

कुल मतदाता, 8508

कुल मतदान, 3417

कौशर जहां (सपा), 1271

मीना बेगम (निर्दलीय), 836

मुनीशा बेगम (कांग्रेस), 413

सलीमन बेगम (निर्दलीय), 317

साबिया (निर्दलीय), 171

नजमा (निर्दलीय), 154

नूरबानो (निर्दलीय), 113

नाजरीन (भाजपा), 97

नोटा, 45

chat bot
आपका साथी