कारगिल शहीद नरेश फौजदार की 23 वीं पुण्यतिथि मनाई गयी Aligarh news
गौंडा क्षेत्र के गांव छोटी वल्लम के नरेश फौजदार कारगिल की लड़ाई में दुश्मनों से लड़ाई लड़ते-लड़ते शहीद हो गए थे। उनके परिवार के लोग उन्हें आज भी उनके नाम से भव्य कार्यक्रम करके उन्हें याद करते हैं। जिसके लिए हवन यज्ञ किया गया उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
अलीगढ़, जेएनएन । गौंडा क्षेत्र के गांव छोटी वल्लम के नरेश फौजदार कारगिल की लड़ाई में दुश्मनों से लड़ाई लड़ते-लड़ते शहीद हो गए थे। उनके परिवार के लोग उन्हें आज भी उनके नाम से भव्य कार्यक्रम करके उन्हें याद करते हैं। जिसके लिए हवन यज्ञ किया गया उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जिसमें अलीगढ़ जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य चौधरी नत्थी सिंह इगलास विधानसभा के विधायक राजकुमार सहयोगी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
फौजदार की शहादत को कभी नहीं भूल पाएंगे
चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा नरेश फौजदार की शहादत को कभी भी हम भुला नहीं सकते उन्होंने अपनी शहादत इस देश की हिफाजत के लिए की थी। इन लोगों के द्वारा शहीद नरेश को याद किया उनकी बहादुरी की बातों को लोगों को बतायी। इस मौके पर उनकी पत्नी कल्पना फौजदार पिता राजेंद्र सिंह माताजी रूपवती देवी परिवार के मुखिया वीरेंद्र सिंह फौजदार राजवीर सिंह मनोज फौजदार ढक्कन सिंह वादाम फौजी पप्पू चौधरी गनेशीलाल बघेल सुरेंद्र कुमार अटल शिवकुमार चौधरी जितेंद्र सिंह हृदेश चौधरी मनोज चौधरी महेंद्र सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।